UP News: MLC चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, सपा ने लगाया बेईमानी का आरोप – INA
उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच वाराणसी में मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मतगणना स्थल की ओर जाने से रोके जाने के बाद भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता बिना पहचान पत्र अंदर जाने की जिद कर रहे थे, तभी मामला बिगड़ गया.
वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान पहले से ही गहमागहमी का माहौल था. इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है. खबर लिखे जाने तक वाराणसी स्नातक सीट से सपा के आशुतोष सिन्हा करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव चुनाव जीत चुके हैं.
देखना ये है कि बनारस का नतीजा बैलेट पेपर की गणना से आता है या लखनऊ से आए दूरदृष्टा-दूरभाष की टनटनाहत से।
पीडीए प्रहरियों की आँखे ही नहीं, कान भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और सारे पुख़्ता सबूत भी जुटा लिए गए हैं। चेतावनी देने के बाद भी अगर नतीजे में हेरफेर करने की कोशिश की गई तो एक-एक संलिप्त अधिकारी को कोर्ट में घसीटा जाएगा, तब किसी सर का असर काम नहीं आयेगा न ही उन्हें बचाने भाजपाई आएंगे क्योंकि भाजपा किसी की सगी नहीं है।
बनारस ने भाजपाइयों की नाकामी का रोडशो निकाल दिया है।
वाराणसी के अपने कार्यकर्ताओं से फिर से हमारी अपील है : जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 28, 2026
सपा ने भाजपा और योगी सरकार पर साधा निशाना
इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षक और स्नातक चुनाव में बेईमानी कर रही है और जनमत को लूटने की कोशिश कर रही है. सपा ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर मतगणना स्थल के बाहर और अंदर कथित तौर पर बेईमानी करके चुनाव को जबरन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है. पार्टी ने वाराणसी की घटना को गुंडई बताते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए.
2027 के चुनाव से भी जोड़ा मामला
सपा ने इस घटनाक्रम को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से भी जोड़ दिया. पार्टी का आरोप है कि मतगणना में कथित गड़बड़ी भाजपा की बौखलाहट और विधानसभा चुनाव में संभावित हार का संकेत है.
वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘बनारस के अंतिम नतीजे आने तक हमारी अपने सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील है कि जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं… एमएलसी चुनावों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध दिया है… घोर बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया… जिन भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा की चाकरी की है, उन सबको पीडीए सरकार आने पर जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.’
MLC चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, सपा ने लगाया बेईमानी का आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,