Sport : भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने IPL 2026 Final में तोड़ी गुजरात टाइटंस की कमर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन हुए आउट #INA

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोनों स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को शुरुआती झटके देकर आरसीबी की आधी टेंशन ही खत्म कर दी है. हेजलवुड ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और भुवी ने साई सुदर्शन को जल्दी पवेलियन भेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अच्छी शुरुआत दिलाई. गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 26 रन के स्कोर पर 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.

गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 के फाइनल में खराब शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार ने आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. दोनों ओपनर्स अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे. ऐसे लग रहा था कि दोनों इस मैच में काफी रन बनाए, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोनों तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दोनों ओपनर्स को आउट कर गुजरात टाइटंस की मुश्किलें बढ़ा दी. 

यह भी पढ़ें:  IPL ट्रॉफी में संस्कृत भाषा में क्या लिखा हुआ है? क्रिकेट फैन को जरूर होना चाहिए पता

जोश हेजलवुड ने शुभमन गिल को जल्दी किया आउट

जोश हेजलवुड ने गुजरात टाइटंस की पारी के तीसरे ओवर में कप्तान शुभमन गिल को चलता किया. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने शानदार कैच पकड़ा. गिल 8 गेंद पर 2 चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगले ही ओवर में साई सुदर्शन के रूप में गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा. 

भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को भेजा पवेलियन

भुवनेश्वर कुमार ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. साई सुदर्शन 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में 26 रन के स्कोर पर 2 बड़े विकेट गंवा दिए. इन दोनों खिलाड़ियों का जल्दी आउट होने का मतबल है कि गुजरात टाइटंस की मुश्किलें खड़ी हो गई है, क्योंकि गुजरात की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर ही है. शुभमन गिल ने पिछले मैच क्वालीफायर-2 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. ऐसे में उम्मीद थी कि गिल अपने होमग्राउंड अहमदाबाद में आज एक अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन आरसीबी के गेंदबाज ने ऐसा नहीं होने दिया. 

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गंवाया ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के हाथ से अब ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका भी चला गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली जा रही फाइनल मैच में गिल 55 रन और साई सुदर्शन 67 बना लेते तो ऑरेंज कैप उनके नाम हो जाता, लेकिन दोनों बल्लेबाज जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे. अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सिर ऑरैंज कैप का ताज सजेगा. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप उनके पास ही है. अब फाइनल मैच खत्म होने के बाद भी वैभव के पास ही ऑरेंज कैप रह जाएगी. वैभव आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. 

यह भी पढ़ें:  CSK के कप्तान को अनाचक मिली टीम इंडिया में जगह, इस प्लेयर को किया रिप्लेस

 

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने IPL 2026 Final में तोड़ी गुजरात टाइटंस की कमर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन हुए आउट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button