Sport : कॉमनवेल्थ गेम्स में खड़ा हुआ बड़ा विवाद, ग्लासगो में भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' हटाया बॉक्सर लवलीना ने जताई नराजगी #INA

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार भारतीय बॉक्सरों ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत ने मुक्केबाजी में कुल 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल को अपने नाम किया. भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सिल्वर मेडल जीता. लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल जीतने के बाद एक चीज से काफी नाराज दिखीं. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है. 

डिनर करने ग्लासगो के पॉपुलर भारतीय रेस्टोरेंट पहुंचे थे खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग खेलों के खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी ग्लासगो के एक पॉपुलर भारतीय रेस्टोरेंट ‘मिस्टर सिंग्स इंडिया’ में डिनर करने पहुंचे थे, जहां एक विवाद खड़ा हो गया. वहां सभी काफी खुश थे, लेकिन रेस्टोरेंट की टेबल पर रखी एक नैपकिन ने सभी को मायूस कर दिया.

नैपकिन पर अधूरा नक्शा देख भड़कीं लवलीना

दरअसल असम से आने वाली स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की नजर रेस्टोरेंट के नैपकिन पर पड़ा, जिसपर भारत का नक्शा छपा था, लेकिन उन्होंने देखा कि भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट का पूरा हिस्सा गायब था. इतनी भारी लापरवाही पर लवलीना ने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस मामले पर न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर छपे नक्शे से हमारा नॉर्थ ईस्ट गायब है. उन्होंने कहा कि भारत का हर एक हिस्सा बेहद ही अहम है और हर जगह देश का सही और पूरा नक्शा ही दिखाया जाना चाहिए. 

लवलीना ने असम बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की अपनी सफलता

लवलीना बोरगोहेन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बॉक्सिंग फाइनल में गोल्ड मेडल से चूक गईं. हालांकि उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें फाइनल ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह लवलीना को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. हालांकि, लवलीना ने गोल्ड मेडल गंवाने पर थोड़ा अफसोस जरूरत जताया, लेकिन उन्होंने पूरी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने अपनी इस सफलता को असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया. साथ ही, उन्होंने आगामी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने का संकल्प लिया है. 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सभी 10 बॉक्सर

प्रीति पवार: महिला 54 किलोग्राम (Women’s 54kg) भार वर्ग – गोल्ड मेडल

अंशुल अंकुश पंघाल: पुरुष 90+ किलोग्राम (Men’s +90kg) भार वर्ग – गेल्ड मेडल

सचिन सिवाच: पुरुष 60 किलोग्राम (Men’s 60kg) भार वर्ग – गोल्ड मेडल

साक्षी चौधरी: महिला 51 किलोग्राम (Women’s 51kg) भार वर्ग – गेल्ड मेडल

प्रीति पवार: महिला 54 किलोग्राम (Women’s 54kg) भार वर्ग – गोल्ड मेडल

जैस्मिन लंबोरिया: महिला 57 किलोग्राम (Women’s 57kg) भार वर्ग – गोल्ड मेडल

प्रिया घांघस: महिला 60 किलोग्राम (Women’s 60kg) भार वर्ग – गोल्ड मेडल

अरुंधति चौधरी: महिला 70 किलोग्राम (Women’s 70kg) भार वर्ग – गोल्ड मेडल

लवलीना बोरगोहेन: महिला 75 किलोग्राम (Women’s 75kg) भार वर्ग – सिल्वर मेडल

जादूमणि सिंह: पुरुष 55 किलोग्राम (Men’s 55kg) भार वर्ग – सिल्वर मेडल  

नरेंदर बेरवाल: पुरुष 90+ किलोग्राम (Men’s +90kg) भार वर्ग – सिल्वर मेडल

यह भी पढ़ें:  ‘टीम इंडिया में वापसी मेरा लक्ष्य नहीं, जहां हूं, वहां खुश हूं…’, ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

कॉमनवेल्थ गेम्स में खड़ा हुआ बड़ा विवाद, ग्लासगो में भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' हटाया बॉक्सर लवलीना ने जताई नराजगी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button