Sport : 'वैभव सूर्यवंशी को कॉपी करना बेवकूफी…' RCB प्लेयर हुआ 15 साल के खिलाड़ी का जबरा फैन, जमकर की तारीफ #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हुए हैं. उन्होंने इस सीजन चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी है. आईपीएल 2026 में उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले हैं, जिसकी एक आम क्रिकेटर कल्पना ही कर सकता है. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आए दिन कोई न कोई क्रिकेटर बयान देता रहा है. भारत के तमाम क्रिकेटर इस 15 साल के बालक की जमकर तारीफ करते हैं. अब इस कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी शामिल हो गए हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेले चुके हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बात बोली है. उन्होंने इस 15 वर्षीय क्रिकेटर के बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

पडिक्कल ने वैभव सूर्यवंशी पर बोली बड़ी बात 

देवदत्त पडिक्कल ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी जो करते हैं वह सच में यूनिक है. उनकी उम्र में उस तरह की पावर और एक्सप्लोसिवनेस होना स्पेशल है. किसी के लिए भी उन्हें कॉपी करने की कोशिश करना बेवकूफी होगी. वह एक रेयर टैलेंट हैं’.

वैभव सूर्यवंशी का शानदार करियर

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 13 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ के 579 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी का हाईएस्ट स्कोर 103 रन रहा है. उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 50 चौके और 53 छक्के निकले हैं. इसके अलावा उन्होंने अब तक आईपीएल में 20 मुकाबलों में 831 रन बनाए हैं. वो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने 68 चौके और 77 छक्के भी लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026: इस बार कौन जीतेगा ऑरेंज कैप? जानिए 2008 से लेकर अब तक किन खिलाड़ियों के सिर सजा है ताज

'वैभव सूर्यवंशी को कॉपी करना बेवकूफी…' RCB प्लेयर हुआ 15 साल के खिलाड़ी का जबरा फैन, जमकर की तारीफ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button