Sport : 'उनके बिना क्रिकेट उबाऊ हो जाता है…', पूर्व अंपायर ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, बोले- 'मैं उसे बचपन से जानता हूं' #INA

Anil Chowdhary Statement On Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कितने आक्रामक खिलाड़ी हैं, ये बात तो जगजाहिर है. ऐसे में विराट कोहली कई बार मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से भिड़ भी जाते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर आईपीएल, हर जगह उनकी एनर्जी एक जैसी देखी जाती है और वह अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बेस्ट देते हैं. विराट कोहली अब टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वह वनडे क्रिकेट में और आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. अब पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने विराट की इस एनर्जेटिक प्रदर्शन पर बयान दिया है. उनका कहना है कि विराट जैसे खिलाड़ी न हो, तो खेल उबाऊ लगने लगता है.
‘विराट कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे तो उबाऊ हो जाएगा खेल’
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि विराट कोहली मैदान पर काफी एनर्जी लेकर आते हैं. वह हर गेंद को चियर करते हैं और मैदान पर खुलकर रिएक्ट करते हैं. कई बार गेंदबाजों ने तो ये तक कहा है कि विराट विकेट को गेंदबाज से भी ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं. उनकी इस एनर्जी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इससे क्रिकेट के मैदान पर जान आ जाती है. अब इस बात को खुद पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने भी माना है. उनका कहना है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी न हों, तो खेल उबाऊ हो जाएगा.
🚨ANIL CHAUDHARY MASSIVE STATEMENT ON KOHLI-GAMBHIR’s IPL SPAT🤯
Anil Chaudhary said :🗣️
“Actually, my advantage with Virat Kohli was that I had officiated his matches since childhood, so I have known him for a long time. He doesn’t have any malice. He reacts aggressively… pic.twitter.com/2iH0FwGs3t
— Akshat (@Cricketmythos) August 4, 2026
अनिल चौधरी ने कहा, “असल में, विराट कोहली को मैं अच्छे से समझता हूं, क्योंकि मैंने बचपन से ही उनके मैचों में अंपायरिंग की थी, इसलिए मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं. उनके मन में कोई गलत भावना नहीं होती. वे कभी-कभी आक्रामक प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अगर आप सही हैं, तो वे आपको थम्स अप भी देंगे. ओवरों के बीच, वे आपके पास आकर आपकी कमर पर हाथ रख सकते हैं. लेकिन वे एक लाइवली कैरेक्टर हैं. उनके जैसे खिलाड़ी होने चाहिए वरना, खेल उबाऊ हो जाएगा.”
विराट और गंभीर की फाइट पर दी प्रतिक्रिया
विराट कोहली और गौतम गंभीर 2 बार आईपीएल के दौरान मैदान पर भिड़ चुके हैं. पहली बार आईपीएल 2013 के दौरान विराट और गंभीर आपस में भिड़े थे और दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली थी. फिर 2023 में जब गंभीर LSG के हेड कोच थे, तब दूसरी बार दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी.
पूर्व कोच अनिल कुंबले ने आगे कहा, “मुझे पता था कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ऐसा कुछ होगा क्योंकि वे दोनों उत्तर भारत से हैं और उत्तर भारत के खिलाड़ी आक्रामकता के साथ खेलते हैं. अगर वे उस आक्रामकता के साथ नहीं खेलेंगे, तो उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं होगा. अगर आप खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा पाबंदियां लगा देंगे, तो खेल का मजा ही नहीं रहेगा. लेकिन एक सीमा होती है और उसे पार नहीं किया जाना चाहिए.”
विराट कोहली अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे?
विराट कोहली टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आते हैं. ऐसे में विराट कोहली अब अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में ही एक्शन में दिखेंगे. सितंबर में भारत वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी करने वाला है, जहां एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें: जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया कुछ ऐसा, अंपायर भी नहीं रोक पाए हंसी, वायरल VIDEO
'उनके बिना क्रिकेट उबाऊ हो जाता है…', पूर्व अंपायर ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, बोले- 'मैं उसे बचपन से जानता हूं'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,