Sport : 'क्रिटिक्स बातें करते रहेंगे, कोई प्रॉब्लम नहीं…' रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर कोच ने दिया बड़ा बयान #INA

Dinesh Lad on Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर आए दिन क्रिकेट आलोचक कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं. रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं, ये भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. हिटमैन आईपीएल 2026 में हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में वापसी की और कुछ ही मैच खेले. इन सभी मैचों में वो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे.

अब उनकी तरफ से उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने पीटीआई के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा की फिटनेस के बारे में बयान देते हुए बड़ी बात बोली है. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं.

रोहित शर्मा पर दिनेश लाड ने दिया बयान 

दिनेश लाड ने कहा कि, ‘एक कोच होने के नाते मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है. वह वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. मैंने उनसे बात की है और वह इस बारे में बहुत साफ हैं कि वह अपने करियर में क्या हासिल करना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है क्योंकि वह फिट और मजबूत होकर वापस आए हैं. उम्र के बावजूद वह अभी भी काफी फिट हैं’.

दिनेश लाड ने आगे कहा कि, ‘क्रिटिक्स बातें करते रहेंगे. यह उनका काम है. अगर हमें फाइनल में पहुंचना है तो इंडिया को रोहित के एक्सपीरियंस की जरूरत है. टेक्निक के हिसाब से कोई प्रॉब्लम नहीं है. इसके अलावा 50-ओवर क्रिकेट में बहुत बड़ा फर्क होता है. इस फॉर्मेट में आपको तेजी दिखाने से पहले सेटल होना होता है. रोहित के पास ठीक वैसी ही टेक्निक है जो उन्हें सेटल होने और फिर अटैक शुरू करने में मदद करती है. आईपीएल में भी उन्होंने अपनी टेक्निक दिखाई. वह सिर्फ बड़े शॉट नहीं खेल रहे थे. वह सिंगल और डबल भी ले रहे थे. मुझे क्रिटिक्स का पॉइंट ऑफ व्यू समझ नहीं आता है. मेरा मानना ​​है कि उन्हें टीम में होना चाहिए. वह इसके लायक हैं’.

रोहित शर्मा का वनडे करियर

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया ने 282 वनडे मैचों की 274 पारियों में 48.9 की औसत और 92.8 की स्ट्राइर रेट के साथ 33 शतक और 61 अर्धशतकों के साथ कुल 11577 रन बनाए हैं. उनके नाम 1090 चौके और 357 छक्के दर्ज है. उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में 9 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 283 रन बनाए थे. 

ये भी पढ़ें : ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री में ऐसा क्या जो नहीं देखना चाहते साथी खिलाड़ी, पंत की इस आदत से भी परेशान हैं अक्षर

'क्रिटिक्स बातें करते रहेंगे, कोई प्रॉब्लम नहीं…' रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर कोच ने दिया बड़ा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close