Sport : DC vs GT: केएल राहुल या शुभमन कौन पड़ेगा भारी, कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल, जानें दिल्ली का वेदर रिपोर्ट #INA

DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई थी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम लगातार तीसरे जीत के इरादे से उतरेगी. जबकि गुजरात टाइटंस की टीम वापसी करना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का मजा बारिश किरकिरा तो नहीं कर देगी. 

दिल्ली के मौसम का मिजाज

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली में बारिश की संभावना 20 से 30% के बीच है. हालांकि काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे दिन लगातार या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यानी फैंस को पूरे 40 ओवर मैच देखने को मिल सकता है.  

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां छोटी बाउंड्री होने की वजह से खूब चौके-छक्के लगते हैं. हालांकि इस मैदान पर स्पिनर्स भी धमाल मचाते हैं. अब देखने वाली बात है कि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में बल्लेबाज और गेंदबाज क्या कमाल दिखाते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत हासिल किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में जीत मिली है. देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है. 

दिल्ली और गुजरात की संभावित प्लेइंग 11:

दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11:  शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फ़िलिप्स, शाहरुख ख़ान, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड – केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी. 

गुजरात टाइंटस का स्क्वाड –  साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

यह भी पढ़ें:  IPL में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने जीती Orange Cap, नाम शायद ही जानते हों आप

DC vs GT: केएल राहुल या शुभमन कौन पड़ेगा भारी, कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल, जानें दिल्ली का वेदर रिपोर्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close