Sport : DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगी जगह #INA

DC vs GT : आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 8 अप्रैल (बुधवार) को शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के इस मैच में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. गुजरात की टीम में एक मैच विनर खिलाड़ी की वापसी हो सकती है, जिसने टीम के लिए कई अहम मौकों पर अपने बल्ले के साथ धमाल मचाया है और टीम को अनगिनत मैचों में जीत दिलाई है. तो आइए जानते हैं कि दिल्ली के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-11 में कौन सा बदलाव होगा.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज होने वाले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. डीसी के खिलाफ जीटी की प्लेइंग-11 में शुभमन गिल की वापसी होगी. दरअसल, पिछले मैच की प्लेइंग-11 से शुभमन गिल को बाहर होना पड़ा था. ऐसे में टीम की कप्तानी भी राशिद खान ने की थी. अब जब प्लेइंग-11 में गिल की वापसी होगी तो जीटी को कप्तान का साथ भी मिल जाएगा.
Dil se khelenge, jee-jaan se khelenge 🤝💙
Read Match Preview 📝: https://t.co/nKP5juy1Eo pic.twitter.com/vBAYgv56Qg
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 8, 2026
शुभमन गिल की प्लेइंग-11 में होगी वापसी
आपको बता दें कि, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव था है, जिसके कारण वो पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. अब सामने आ रही मीडिया रिपोट्स के अनुसार वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी के लिए तैयार हैं.
साई सुदर्शन ने अपने ओपनिंग पार्टनर और टीम के कप्तान शुभमन गिल की वापसी की पुष्टि की है, जो मांसपेशियों में ऐंठन के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. इसके बाद से ही फैंस के चेहरों पर खुशी आ गई है कि वो गिल को फिर से खेलते हुए देख पाएंगे.
जानिए कौन सा खिलाड़ी होगा प्लेइंग-11 से बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब शुभमन गिल प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे तो वहीं, राजस्थान रॉयल के खिलाफ पारी की शुरुआत करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने गिल की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत की थी. अब जब गिल वापस आ जाएंगे तो उनकी टीम में जगह नहीं बनती है. क्योंकि गिल ओपनिंग ही करेंगे. कुशाग्र ने अपने डेब्यू मैच में 14 बॉल में 3 चौकों के साथ 18 रनों की पारी खेली थी.
𝑨𝒙𝒂𝒓 aise 𝑺𝒉𝒖𝒃 catchups hote rehte hai 😉 pic.twitter.com/7JLsqqLcXt
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 7, 2026
वहीं इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स सेम प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है. दिल्ली की टीम लगातार मैच जीत रही है. ऐसे में वो अपने विनिंग इलेवन के साथ कोई भी छेड़छाड़ करती हुई नजर नहीं आएगी. कप्तान अक्षर पटेल कोई भी जोखिम लेना नहीं चाहेंगे.
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
GT – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
Time . bring the roar . our Tiger Territory again 🐅🏟️ pic.twitter.com/YyivLsHFhU
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 8, 2026
DC – केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
ये भी पढ़ें : DC vs GT: केएल राहुल या शुभमन कौन पड़ेगा भारी, कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल, जानें दिल्ली का वेदर रिपोर्ट
ये भी पढ़ें : DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगी जगह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









