Sport : देवदत्त पडिक्कल ने पिछली 4 पारियों में 3 शतक लगाकर मचाया धमाल, कोलंबो में अपने नाम दर्ज की ये खास उपलब्धि #INA

Devdutt Padikkal : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 26 वर्षीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपना नाम का ढंका चारों ओर बजा दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका पाने वाले पडिक्कल ने धमाल मचा दिया है.
उन्होंने श्रीलंका दौरे पर अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया है. भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल बन चुके हैं. उन्होंने 2 मैचों की 3 पारियों में 2 अर्धशतक की बदौलत कुल 328 रन बनाए लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 चौके और 1 छक्का भी आया है.
💯 in Galle
And HUNDRED 💯 again in Colombo🫡
Incredible batting from Devdutt Padikkal 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/vH2hDLHAhZ
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
श्रीलंका में 4 पारियों में पडिक्कल ने लगाए 3 शतक
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे पर अब तक 4 बार बल्लेबाजी की है. उन्होंने सबसे पहले श्रीलंका इलेवन के सामने वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका की सरजमीं पर खेला था. ऐसे उन्होंने श्रीलंका के मैदानों पर इस दौरे की अपनी पहली पारी में 164 बॉल का सामना करते हुए 142 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
इसके बाद उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले आधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में गाले में 230 बॉल पर 167 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस मुकाबले की दूसरी पारी में 75 बॉल में 44 रन बनाए. अब उन्होंने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ दिया है. उन्होंने श्रीलंका दौरे पर अपनी चौथी पारी में 197 बॉल में 117 रन बनाए हैं.
Devdutt Paddikal in this Sri Lanka Tour:
– 142*(164) in Practice Match.
– 167(230) & 44(75) in 1st Test.
– 117(193) in 2nd Test*.The dominance of Devdutt Paddikal. 🔥 pic.twitter.com/KspvH5aPna
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 23, 2026
कोलंबो में पडिक्कल ने लगाया लगातार दूसरा शतक
देवदत्त पडिक्कल ने पहले गाले में शतक लगाया. इसके बाद उन्होंने कोलंबो में भी शतक जड़ दिया. पडिक्कल ने लगातार दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगा दिए हैं. इसके साथ ही उनके नामम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है.
Here comes another century from Devdutt Padikkal — the star boy is shining again.
– The last time an India No. 3 registered hundreds in back-.-back away Tests was during the BGT 2018/19, when Cheteshwar Pujara scored 106 & 0 at the MCG, followed by 193 at the SCG. pic.twitter.com/gz3Cz30o49
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 23, 2026
कोलंबो के सिहंली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शतक के साथ ही देवदत्त पडिक्कल साल 2018-19 के बाद विदेशी धरती पर खेलते हुए लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
देवदत्त पडिक्कल से यह पहले यह कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने किया था. ऐसा पुजारा ने 2018-19 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान किया था. पुजारा ने मेलबर्न टेस्ट में 106 और सिडनी में 193 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब पडिक्कल भी उनकी इस खास लिस्ट में शुमार हो चुके हैं.
His solid run of form in this series continues! 👌 👌
FIFTY up for Devdutt Padikkal 👏 👏#TeamIndia approaching 160.
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/2HqgBrsp4f
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
भारत और श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का हाल
इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरी. केएल राहुल 18 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने 45 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद शुभमन गिल 50 रन बनाकर चलते बने. वहीं देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका का चौथा शिकार बने. टीम इंडिया को पहले दिन के अंत से पहले अंतिम झटका रविंद्र जडेजा 43 के रूप में लगा. भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल का अंत होने तक 85 ओवर में 300 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल 1 और सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test : देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, गिल के बल्ले से निकला अर्धशतक, टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 300 रन
देवदत्त पडिक्कल ने पिछली 4 पारियों में 3 शतक लगाकर मचाया धमाल, कोलंबो में अपने नाम दर्ज की ये खास उपलब्धि
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,