Sport : धोनी, विराट, रोहित सब छूटे पीछे, श्रेयस अय्यर इस मामले में बने भारत के नंबर-1 कप्तान #INA

Shreyas Iyer Break MS Dhoni Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार की रात खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में कैरेबियाई टीम 209 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने 14 रन से मैच जीत लिया. मगर, इस जीत से पहले जैसे ही टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 223 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया, वैसे ही कैप्टन अय्यर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस मामले में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा सबसे आगे निकल गए हैं.
श्रेयस अय्यर बने नंबर-1 कप्तान
भारतीय स्टार कैप्टन श्रेयस अय्यर अब T20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनाने वाली टीमों के कप्तानों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. श्रेयस की कप्तानी में अब तक 37 बार टीमें T20 मुकाबलों में 200 रन या उससे अधिक का स्कोर बना चुकी हैं.
उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी कप्तानी में 36 बार ऐसा हुआ था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है, जिनकी कप्तानी में 29 बार ऐसा हुआ. वहीं, चौथे स्थान पर फाफ डु प्लेसिस काबिज हैं, जिन्होंने 235 मैचों में ऐसा किया. वहीं, रोहित शर्मा ने 225 टी-20 मैचों की कप्तानी करते हुए 25 बार ऐसा किया.
🚨 CAPTAIN SHREYAS IYER BREAKS MS DHONI RECORD!
Most 200+ totals under a captain in T20 history:
📌 37 – Shreyas Iyer (133 games)
📌 36 – MS Dhoni (331)
📌 29 – Virat Kohli (193)
📌 25 – Rohit Sharma (225)
📌 23 – Surya (73)CAPTAIN SHREYAS IYER IS SETTING NEW BENCHMARKS! 🥶 pic.twitter.com/zhosYQ6gUk
— NiiK (@ClassyNiikX) October 11, 2026
T20 कप्तानी में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर
37 बार – श्रेयस अय्यर (133 मैच)
36 बार – एमएस धोनी (331 मैच)
29 बार – विराट कोहली (193 मैच)
27 बार – फाफ डु प्लेसी (235 मैच)
25 बार – रोहित शर्मा (225 मैच)
14 अक्टूबर को खेला जाएगा चौथा टी-20
IND VS WI के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती मैचों की ही तरह मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
टीम इंडिया ने 2-1 से बनाई सीरीज में बढ़त
The batting talent you know 🔥
The reason you don’t 😄🎥 Prince Yadav and Abhishek Sharma reveal it in this 𝙛𝙪𝙣 𝙗𝙖𝙩 𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 👌 – By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 https://t.co/fl4WZkuKrr
— BCCI (@BCCI) October 12, 2026
वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली थी. अब सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली.
ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया उसे जीतने में सफल हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसलिए वेस्टइंडीज की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह हैदराबाद में किसी भी तरह से भारत को जीतने न दे.
ये भी पढ़ें: ‘उनपर उंगली उठाई जा सकती…’, भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, वायरल हुआ बयान
धोनी, विराट, रोहित सब छूटे पीछे, श्रेयस अय्यर इस मामले में बने भारत के नंबर-1 कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,