Sport : ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों पर बनाए 75 रन, फिर भी उन्हें क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? जानिए किसने मारी बाजी #INA

GT VS RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेला गया. इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसका पीछा करने उतरी GT 204 रन ही बना पाई और 6 रन से गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज कर ली. इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 75 रनों की तूफानी पारी खेली. मगर, इसके बावजूद जुरेल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिला. तो आइए जानते हैं ये अवॉर्ड किसने जीता…
ध्रुव जुरेल ने बनाए 42 गेंद पर 75 रन
गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में ध्रुव जुरेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. कैप्टन रियान पराग ने उन्हें प्रमोट किया और नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. जहां, उन्होंने 42 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के-5 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 178.57 का रहा. जुरेल की इस पारी की मदद से ही RR ने अहमदाबाद में 210 रन बोर्ड पर लगाए थे.
किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?
राजस्थान रॉयल्स के दिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी. वैसे तो RR की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. लेकिन, गुजरात को 204 रन पर रोकने का क्रेडिट रवि बिश्नोई को जाता है, जिन्होंने अपनी फिरकी में फंसाकर जीटी के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.
Spinning @rajasthanroyals towards victory 👏
Ravi Bishnoi is the Player of the Match in #GTvRR for his spell of 4⃣/41 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/xt4Q1zY4DO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
उन्होंने 4 ओवर का कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 41 रन देकर 4 विकेट झटके. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिए GT VS RR मैच में रवि बिश्नोई को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रवि बिश्नोई ने साईं सुदर्शन को सबसे पहले आउट किया, 73 रन पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. फिर ग्लेन फिलिप को 3, वॉशिंगटन सुंदर को 4, राहुल तेवतिया को 12 रन पर चलता किया.
राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीता रोमांचक मैच
Cheeteh ki chaal, baaz ki nazar aur Jadeja ke throw par sandeh nahi karte 🎯🔥 pic.twitter.com/8V0saAbQ9x
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 5, 2026
GT VS RR के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए. आरआर की ओर से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन फिर आरआर के गेंदबाजों ने आखिर में अपनी टीम को जीत दिलाई और गुजरात को 204/8 रन पर ही रोक दिया.
ये भी पढ़ें: ‘उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है…’, रियान पराग ने जीतने के बाद किसके लिए दिया ऐसा बयान
ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों पर बनाए 75 रन, फिर भी उन्हें क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? जानिए किसने मारी बाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









