Sport : 'उसे इतना हाइप मत करो…' वैभव सूर्यवंशी पर दिनेश कार्तिक का बयान हुआ वायरल, गुस्से में लगाई एक्स क्रिकेटर्स की क्लास #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी आज यानी 25 जुलाई (शनिवार) को मैदान पर उतरने वाले हैं. वो भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में हरारे में खेलते हुए दिखाई देंगे. आज शाम 4:30 बजे से वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. इस मुकाबले का टॉस 4:00 बजे होगा. भारतीय क्रिकेट टीम इस तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है. आज दूसरे टी20 मैच को जीतकर उसके पास 2-0 से सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा. 

उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव के बारे में बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर्स की क्लास लगाई है. दिनेश कार्तिक ने भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले वैभव को लेकर क्या कहा है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी एक बहुत बढ़िया टैलेंट है, उसके पास बहुत सारा समय है लेकिन उसे इतना हाइप करके, भारत के लोग, जिसमें एक्स क्रिकेटर भी शामिल हैं, उस पर एक्स्ट्रा प्रेशर डाल रहे हैं. इस हाइप के साथ वह कैसा परफॉर्म करेगा? एक या दो फेलियर के बाद वो और ज्यादा प्रेशर महसूस करेगा क्योंकि हर कोई यही सोच रहा है कि वो जब भी मैदान पर उतरेगा तो हर बॉलर को पीटेगा. हमें उसे हाइप करना बंद कर देना चाहिए और उसे उसका नैचुरल गेम खेलने देना चाहिए. उसे अपना दिमाग फ्री करने की जरूरत है और फेलियर का कोई डर नहीं होना चाहिए’.

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया पहले टी20 में धमाल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को खेला गया था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल दिखाया था. उन्होंने इस मुकाबले में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपने चौथे टी20 मैच में पहला अर्धशतक लगाया. वो भारत के और दुनिया के सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने मात्र 18 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रनों की पारी खेली. अब उनके पास दूसरे टी20 में एक बार फिर से धमाल मचाने का मौका होगा.  

हारारे में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड 

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक हरारे में 8 मुकाबले खेले हैं. इसमें से 7 मैच उन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान खेले थे. इस दौरान उन्होंने 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले थे. हरारे में वैभव सूर्यवंशी 41 चौके और 30 छक्के भी लगा चुके हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने इस मैदान पर 1 मैच टीम इंडिया के लिए खेला है, जिसमें 50 रन 19 बॉल में 4 चौके और 4 छ्क्कों की मदद से बनाए हैं.

भारत और जिम्बाब्वे का टी20 स्क्वाड

इंडिया: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर.

ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, तफ़दज़वा त्सिगा, इनोसेंट काइया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

ये भी पढ़ें : गुमनाम खिलाड़ी की एंट्री! 2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में इस खिलाड़ी मिलेगी जगह, जानिए किसकी करेगा छुट्टी

'उसे इतना हाइप मत करो…' वैभव सूर्यवंशी पर दिनेश कार्तिक का बयान हुआ वायरल, गुस्से में लगाई एक्स क्रिकेटर्स की क्लास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button