Sport : पर्पल कैप की लिस्ट में आया भूचाल, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा, जानिए टॉप 3 पर किसका कब्जा #INA

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट में भूचाल मच गया है. राजस्थान रॉयल्स के खतरनाक पेसर जोफ्रा आर्चर ने गेंद के साथ तबाही मचा दिया है. उन्होंने लगातार दो मैचों में 6 विकेट लेकर धमाल मचा डाला है. आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आर्चर ने 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई और चलता किया. इसके साथ ही उन्होंने पर्पल कैप की लिस्ट में अपने नाम का डंका बजा दिया है. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के ताज पर भी खतरा बना दिया है.

भुवनेश्वर कुमार के ताज पर मंडराया खतरा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पेसर भुवनेश्वर कुमार है, जिनके सिर पर पर्पल कैप सजा हुआ है. 

जोफ्रा आर्चर का शानदार प्रदर्शन जारी

आपको बता दें कि, बीते बुधवार को खेले गए आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में आर्चर ने 4 ओवर में 58 रन खर्च किए लेकिन उन्होंने 3 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविड हेड को पवेपलियन की राह दिखाई. हालांकि इस प्रदर्शन से पर्पल कैप की लिस्ट में उनके स्थान में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन वो पर्पल कैप हासिल करने के बहुत करीब आ गए हैं. 

अब आर्चर क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाले हैं. जहां वो 2 या उससे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम दर्ज करना चाहेगी. वहीं इस मुकाबले में उनकी टक्कर सीझे कगीसो रबाडा से होगी, जो पर्पल कैप की लिस्ट में 26 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं. आर्चर को दुआ करनी होगी कि वो इस मैच में कोई विकेट न लें और जोफ्रा 3 विकेट चटकाए लें तो वो भुवी से ऑरेंज कैप छिन लेंगे, जो 26 विकेट लेकर इस समय ऑरेंज कैप के बादशाह बने हुए हैं.

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 15 मैचों में कुल 26 विकेट चटकाए हैं. वहीं कगीसो रबाडा ने भी 15 मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. ये दोनों क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं. वहीं जोफा आर्चर 15 मुकाबलों में 24 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी टीम मैच पारी गेंदें ओवर रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
भुवनेश्वर कुमार RCB 15 15 354 59.0 472 26 4/23
कगीसो रबाडा  GT 15 15 346 57.4 547 26 3/25
जोफ्रा आर्चर RR 15 15 336 56.0 514 24 3/17

ये भी पढ़ें : ‘सेंचुरी तो बनती रहेंगी, ट्रॉफी जीतना फोकस है…’ वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल से पहले भरी हुंकार, कहा- ‘मैं बॉलर पर प्रेशर रखता हूं’

पर्पल कैप की लिस्ट में आया भूचाल, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा, जानिए टॉप 3 पर किसका कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button