Sport : Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े कारनामे कर दिखाए हैं. मगर, फिर भी 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को हाल ही में चुनी गई अंडर-19 टीम में शामिल नहीं किया गया. जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी अंडर-19 सीरीज में उन्हें नहीं चुना गया है, जबकि वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को टीम में शामिल किया गया है. इसके बाद से ही हर किसी के जहन में सवाल है कि आखिर सिलेक्टर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया? वैभव सूर्यवंशी तो टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते थे, फिर भी उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना गया… तो आपको बता दें कि इस फैसले के पीछे बीसीसीआई का एक खास नियम है… जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं.
अंडर-19 टीम में नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को मौका
भारतीय अंडर-19 टीम सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने वाली है, जिसके अंतर्गत खेली जाने वाली 3 एकदिवसीय और चार दिवसीय 2 टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद से ही हर कोई इसका जवाब तलाश रहा है कि आखिर बीसीसीआई ने ऐसा क्यों किया? जबकि, वैभव सूर्यवंशी अभी महज 15 साल के हैं और वह अपने खेल से टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं.
🚨 . 🚨
India U19 squad for Australia U19 Men’s Tour of India announced.
The tour consists of three One-Day matches and two Multi-Day fixtures.
Venues 🏟️: Rajkot and Ahmedabad
More Details ▶️ https://t.co/o2pF8bj3RJ
#INDU19vAUSU19 pic.twitter.com/Ud0tvcqaBe
— BCCI (@BCCI) August 27, 2026
क्या है BCCI का नियम?
वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिलने की वजह फॉर्म या उम्र नहीं, बल्कि BCCI का 2016 में बनाया गया नियम है. दरअसल, बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, कोई भारतीय खिलाड़ी सिर्फ एक बार ICC U-19 वर्ल्ड कप खेल सकता है, भले ही वह अगले वर्ल्ड कप के समय उम्र के लिहाज से U-19 के लिए योग्य हो.
वैभव 2026 U-19 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत का हिस्सा रह चुके हैं. इसलिए अब वह अगले U-19 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध नहीं हैं और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी U-19 सीरीज की टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया. इस नियम का उद्देश्य ओवर-एज खिलाड़ियों की समस्या पर रोक लगाना और नए खिलाड़ियों को मौका देना है.
अब चूंकि, वैभव को अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खिलाया जा सकता, तो उन्हें द्विपक्षीय सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया है. वैभव सूर्यवंशी ही नहीं बल्कि इस नियम के कारण वाशिंगटन सुंदर 2018 में U-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे. चूंकि, वह 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके थे.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे, जहां अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. वैभव की सबसे यादगार और ऐतिहासिक पारी इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आई, जहां उन्होंने मात्र 80 गेंदों पर 175 रन ठोके, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े. वैभव की इस धाकड़ पारी की बदौलत भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड की टीम को हराकर ट्रॉफी उठाई थी.
टीम इंडिया ने वैभव की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत जीता था 6वां खिताब
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले की बात करें, तो भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया. हरारे में खेले गए इस खिताबी मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 411/9 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी खेल दिखाते हुए मात्र 80 गेंदों पर 175 रनों (15 चौके, 15 छक्के) की रिकॉर्ड-तोड़ पारी खेली.
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक न सकी और पूरी टीम 311 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए हेगड़े ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
टीम इंडिया के लिए 6 T20I मैच खेल चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डेब्यू करने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए. वैभव को इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था. हालांकि, शुरुआती 3 मैचों में वह इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके.
फिर, उन्हें जिम्बाब्वे के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में खेलने का मौका मिला और फिर तो उन्होंने धमाल मचा दिया. अब तक उन्होंने भारत की ओर से 6 T20I मैच खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 189.21 की स्ट्राइक रेट और 32.16 के औसत से 193 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाई.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (WK), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (WK), अभिप्राय विश्वास (WK), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव
यहां देखें पूरा शेड्यूल
| मैच का प्रकार | तारीख | मैच | स्थान (Stadium & City) |
| एकदिवसीय (One-Day) | 18 सितंबर 2026 | पहला एकदिवसीय | निरंजन शाह स्टेडियम (राजकोट) |
| एकदिवसीय (One-Day) | 20 सितंबर 2026 | दूसरा एकदिवसीय | निरंजन शाह स्टेडियम (राजकोट) |
| एकदिवसीय (One-Day) | 22 सितंबर 2026 | तीसरा एकदिवसीय | निरंजन शाह स्टेडियम (राजकोट) |
| मल्टी-डे (Youth Test) | 26 सितंबर – 29 सितंबर 2026 | पहला 4-दिवसीय मैच | निरंजन शाह स्टेडियम (राजकोट) |
| मल्टी-डे (Youth Test) | 4 अक्टूबर – 7 अक्टूबर 2026 | दूसरा 4-दिवसीय मैच | नरेंद्र मोदी स्टेडियम ‘बी’ ग्राउंड (अहमदाबाद) |
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में फजीहत करा रहा पाकिस्तान, कोई नहीं लगा पाया फिफ्टी, बाबर आजम तो 8 रन पर हुए आउट, इतना रहा पहली पारी का स्कोर
Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,