Sport : Explainer: 3 गेंद पहले ही टीम इंडिया को मिल गई थी जीत, फिर भी क्यों जारी रहा IND vs SL वॉर्म-अप मुकाबला? #INA

IND vs SL XI: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले गए 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन फिर आखिरी दिन के आखिरी ओवर में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई. आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने शुरुआती 3 गेंदों पर जीत दर्ज कर ली थी, लेकिन फिर भी टीम इंडिया को बल्लेबाजी जारी रखनी पड़ी, तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.
जीत के बाद भी टीम इंडिया को इस वजह से खेलने पड़े बचे 3 गेंद
कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ खेले गए इस तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के आखिरी दिन के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. मोहम्मद सिराज और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद थे. वहीं श्रीलंका की ओर से आखिरी ओवर केशरा नुवानथा लेकर आए. सिराज ने इस ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर टीम को 3 गेंद पहले ही रोमांचक जीत दिला दी, लेकिन फिर भी मैच जारी रहा.
SIRAJ SMASHED 6,6,6 WHEN INDIA NEEDED 16 RUNS IN THE FINAL OVER 🥶
– The madness by DSP! pic.twitter.com/43jAlGnfLZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
हार जीत के लिए नहीं होता है वार्म-अप मैच
बता दें कि वॉर्म-अप मैच का मुख्य उद्देश्य जीत-हार नहीं, बल्कि दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को पूरा अभ्यास करने का मौका देना होता है, यही वजह है कि 3 गेंद पहले जीत मिलने के बाद भी टीम इंडिया को बल्लेबाजी जारी रखनी पड़ी. सामान्य मैचों में लक्ष्य हासिल होते ही खेल समाप्त हो जाता है, लेकिन यह एक प्रैक्टिस मैच था जहां नियमों में आसान बनाया गया है. दोनों टीमों के बीच पहले से ही यह तय था कि वे निर्धारित ओवरों का पूरा कोटा खेलेंगे ताकि गेंदबाज और बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से पहले वहां की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव कर सकें. इसी वजह से सिराज और सारांश जैन ने आखिरी ओवर की बची हुई 3 गेंदों पर भी बल्लेबाजी जारी रखी.
वॉर्म-अप मैच का मकसद जीत से ज्यादा ‘प्रैक्टिस’
क्रिकेट में वॉर्म-अप मैचों का आयोजन सीरीज की तैयारियों को परखने और उसे और भी पुख्ता करने के लिए किया जाता है. इन मैचों को आधिकारिक प्रथम श्रेणी इंटरनेशनल मैचों का दर्जा प्राप्त नहीं होता, जिसके कारण इनके नियम को ज्यादा सख्त नहीं बनाया जाता है. इस प्रैक्टिस मैच में दोनों टीमों को अपनी पारियों में 45-45 ओवर खेलने का समय दिया गया था. चूंकि खेल का मकसद सिर्फ जीत हासिल करना नहीं बल्कि समय का पूरा उपयोग करना होता है, इसलिए टारगेट पूरा होने के बाद भी बचे ओवर कराए जाते हैं. टीम इंडिया के साथ भी यही हुआ.
निचले क्रम को बल्लेबाजी का मौका
भारत के लिए दूसरी पारी में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (61 रन) और कप्तान शुभमन गिल (44 रन) ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की थी. जायसवाल के रिटायर्ड आउट होने के बाद मिडिल और लोवर ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी क्रीज पर समय बिताने का मौका दिया गया। आखिरी ओवर की बची हुई 3 गेंदें लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने और मैच परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देने के लिए बेहद जरूरी थीं, क्योंकि जब आखिरी में टीम इंडिया को जीत के लिए कुछ रनों की जरूरत हो तो ये निचले क्रम के बल्लेबाज आकर जीत दिला सकें.
सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर दिलाई जीत
मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर ही लगातार छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी थी. श्रीलंका के गेंदबाज केशरा नुवानथा के खिलाफ सिराज ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. फिर अगली गेंद पर उन्होंने सामने की तरफ सीधा छक्का लगाया. इसके बाद तीसरी गेंद पर मिडविकेट बाउंड्री के पार छक्का मारा. भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन इन 3 गेंदों में ही 18 रन बन गए और टीम को जीत मिल गई, लेकिन फिर भी मैच जारी रहा. चौथी गेंद का सामना सिराज ने किया और वो डॉट रही. फिर पांचवीं गेंद पर सिराज ने फिर चौका लगाया, जबकि आखिरी गेंद पर एक रन लिया. इस तरह सिराज ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और एक चौका शामिल रहा.
Mohammed Siraj with the winning runs 🔥🔥
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
श्रीलंकाई प्लेयर चेक करने लगे मोहम्मद सिराज का बल्ला
मोहम्मद सिराज की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देख श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हैरान रह गए. मैच खत्म होने के बाद मजाकिया अंदाज में श्रीलंकाई प्लेयर्स मोहम्मद सिराज के पास आए और हंसते हुए उनका बल्ला चेक करने लगे. इस घटना ने मैदान के माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और स्टाफ भी सिराज की इस बल्लेबाजी को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सभी काफी खुश नजर आए.
SRI LANKAN PLAYERS CHECKING THE BAT OF SIRAJ 😂🔥
– He scored 32*(15) & won the game for India. pic.twitter.com/dAdvFe8fIY
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
टीम इंडिया के लिए इस अभ्यास मैच के मुख्य सकारात्मक पहलू
इस वॉर्म-अप मैच के जरिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का मौका मिला. यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शानदार 61 रन बनाए. वहीं उंगली की चोट के बाद वापसी कर रहे शुभमन गिल ने भी दूसरी पारी में 44 रनों की पारी खेली. देवदत्त पडिक्कल ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में नाबाद 142 रन बनाए और इस स्थान के लिए अपना दावा ठोका. अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 63 रन और दूसरी पारी में 22 रन बनाए. इसके अलावा जडेजा ने मैच में कुल 4 विकेट भी चटकाए. उनका यह शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. इसके अलावा युवा स्पिनर मानव सुथार और तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने भी गेंद और बल्ले से अच्छा योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-4 पर है भारतीय दिग्गज का नाम
Explainer: 3 गेंद पहले ही टीम इंडिया को मिल गई थी जीत, फिर भी क्यों जारी रहा IND vs SL वॉर्म-अप मुकाबला?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,