Sport : Explainer: अनफिट इंडिया? ऑस्ट्रेलिया से क्यों नहीं सीखता BCCI, जानें क्यों रिहैब से निकलते ही दोबारा चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी #INA

Explainer: भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और आगामी एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि वह पैर की मांसपेशी की चोट से उबरने के बाद ठीक दो महीने के रिहैब से लौटे थे, लेकिन सिर्फ एक मैच में चार ओवर गेंदबाजी करते ही दोबारा चोटिल हो गए. वरुण चक्रवर्ती अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं. पिछले कुछ महीनों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और नितिश कुमार रेड्डी जैसे कई खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हफ्तों बिताने के बाद मैदान पर लौटते ही दोबारा चोट की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी आखिर बार-बार चोटिल क्यों हो रहे हैं और हमारा फिटनेस सिस्टम कहां चूक रहा है? आइए इस ऑर्टिकल में समझने की कोशिश करते हैं.
वर्कलोड मैनेजमेंट और बिना ब्रेक का क्रिकेट
आधुनिक क्रिकेट का कैलेंडर बेहद बिजी हो चुका है. भारतीय खिलाड़ी साल के 12 महीने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) के साथ-साथ 2 महीने आईपीएल की अत्यधिक दबाव वाली क्रिकेट खेलते हैं. पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि खिलाड़ी मशीन या गन्ना नहीं हैं जिनसे लगातार रस निकाला जा सके. एक सीरीज खत्म होते ही दूसरी सीरीज शुरू हो जाती है, जिससे शरीर को आराम देने का समय ही नहीं मिलता.
रिकवरी मैनेजमेंट की अनदेखी
चोट लगने से ज्यादा खतरनाक है खिलाड़ी का पूरी तरह ठीक न होना. स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट में असली समस्या खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर की नहीं, बल्कि ‘रिकवरी मैनेजमेंट’ (चोट से उबरने की प्रक्रिया) की है. जब कोई खिलाड़ी हाई-इंटेंसिटी वाले मैच खेलता है, तो उसकी मांसपेशियों और जोड़ों पर भारी दबाव पड़ता है. अगर मैचों के बीच में मांसपेशियों को आराम और सही थेरेपी नहीं मिलती, तो वे कमजोर हो जाती हैं और मैदान पर उतरते ही दोबारा टूट जाती हैं.
खिलाड़ियों को जल्दबाजी में मैदान पर उतारना
कई बार बड़े टूर्नामेंट्स या सीरीज के समीकरणों को देखते हुए खिलाड़ियों को उनकी तय रिकवरी टाइमलाइन से पहले ही मैदान पर उतार दिया जाता है. उदाहरण के लिए, तेज गेंदबाज हर्षित राणा को पूरी तरह फिट होने से पहले ही मैदान पर उतार दिया गया, जिससे वे दोबारा चोटिल हो गए. वरुण चक्रवर्ती के मामले में भी आईपीएल के दौरान पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बावजूद खेलने की खबरें आई थीं. यह ‘जल्दबाजी’ खिलाड़ियों के लंबे करियर के लिए घातक साबित हो रही है.
BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर उठते सवाल
खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने के कारण बीसीसीआई का CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) भी गंभीर सवालों के घेरे में है. खिलाड़ियों की रिकवरी प्रोसेस को लेकर यहां की व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. जब वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी यहां हफ्तों बिताने के बाद मैदान पर उतरते ही दोबारा चोटिल हो जाते हैं, तो पूरी व्यवस्था पर उंगली उठना लाजमी है. विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों के अनुसार, इस सिस्टम में मुख्य रूप से निम्नलिखित कमियां सामने आ रही हैं:
स्पोर्ट्स साइंस हेड का पद खाली होना: मार्च 2025 में नितिन पटेल के जाने के बाद से करीब डेढ़ साल बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड अभी तक ‘हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ के मुख्य पद पर किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं कर सका है. नेतृत्व की इस कमी का सीधा असर खिलाड़ियों की मॉनिटरिंग पर पड़ रहा है.
कम्युनिकेशन गैप: रिपोर्टों के अनुसार मौजूदा समय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मेडिकल स्टाफ, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के बीच आपसी तालमेल और संवाद में एक बड़ी खाई देखने को मिल रही है. खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट और उनकी वापसी की टाइमलाइन को लेकर अलग-अलग विभागों के बीच ‘कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन’ हो चुका है, जिसके कारण अनफिट खिलाड़ियों को भी जल्दबाजी में ग्रीन सिग्नल मिल जाता है.
कमजोर एसओपी (SOP): फिटनेस जांच के लिए साल 2023 में जो मानक (SOP) बनाए गए थे, उन्हें अपडेट नहीं किया गया है. अब फिटनेस टेस्ट सिर्फ ‘मैच खेलने की बुनियादी क्षमता’ जांचने तक सीमित रह गए हैं, न कि खिलाड़ी की लंबे समय तक फिटनेस देखने के लिए.
हर फॉर्मेट के लिए अलग ट्रेनिंग की कमी
टी20 में जहां विस्फोटक पावर की जरूरत होती है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता चाहिए होती है. खिलाड़ियों को एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में बिना किसी खास तैयारी या कस्टमाइज्ड कैंप के भेज दिया जाता है. अचानक बदले इस वर्कलोड को खिलाड़ियों का शरीर झेल नहीं पाता.
🚨 BIG BLOW FOR INDIA ❌
– Varun Chakaravarthy ruled out of the Asian Games 2026. [Sports Today] pic.twitter.com/4qU9D82CLg
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 16, 2026
विदेशी टीमें हमसे कैसे अलग हैं?
अगर दुनिया के बाकी देशों को देखें, तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड अपने स्टार खिलाड़ियों के आराम और फिटनेस को लेकर बेहद कड़क रुख अपनाते हैं. वे खिलाड़ियों को थकाकर बीमार करने में नहीं, बल्कि संभाल कर रखने में भरोसा करते हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस हैं. जब उन्हें पीठ में चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) की शिकायत हुई, तो एशेज जैसी दुनिया की सबसे बड़ी और अहम टेस्ट सीरीज होने के बावजूद उनके बोर्ड ने कोई रिस्क नहीं लिया. उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के बजाय जबरन आराम दिया गया, ताकि उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो सके. इतना ही नहीं, विदेशी बोर्ड बड़े टूर्नामेंट्स के लिए अपने खिलाड़ियों को फ्रेश रखने के लिए उन्हें आईपीएल जैसी महंगी लीग्स तक को छोड़ने की सलाह देने से भी पीछे नहीं हटते.
BCCI को बाहर के बोर्ड से सीखने की है जरूरत
अगर टीम इंडिया को दुनिया में नंबर वन बने रहना है, तो सिर्फ कागजों पर मजबूत दिखने से काम नहीं चलेगा. मैदान पर मैच जिताने वाले खिलाड़ियों का पूरी तरह फिट होना जरूरी है. इसके लिए बीसीसीआई को अपने फिटनेस और रिहैब सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करना होगा. बोर्ड को जरूरत पड़ने पर बड़े खिलाड़ियों को जबरन आराम देने जैसे कड़े फैसले भी लेने होंगे, फिर चाहे कोई बड़ा टूर्नामेंट ही क्यों न हो. चोटों को संभालने और खिलाड़ियों को लंबे समय तक फिट रखने के मामले में भारतीय सिस्टम को विदेशी क्रिकेट बोर्ड्स से सबक लेने की सख्त जरूरत है.
यह भी पढ़ें: ‘कमबैक’ हो तो ऐसा…! जसप्रीत बुमराह का ICC रैंकिंग में तहलका, इतने स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में मारी एंट्री
Explainer: अनफिट इंडिया? ऑस्ट्रेलिया से क्यों नहीं सीखता BCCI, जानें क्यों रिहैब से निकलते ही दोबारा चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,