UP News: मिशन 2027 के लिए PDA रथ पर सवार हुई समाजवादी पार्टी, जानिए इस बार क्या है खास – INA

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है. इसी क्रम में सपा ने अपना पीडीए रथ तैयार कराया है. पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार को दो पीडीए रथ पहुंच भी गए हैं. समाजवादी PDA यात्रा लिखे इस भव्य चुनावी रथ पर खूब बैनर पोस्टर लगे हैं. पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक इस रथ को विधानसभा चुनावों के प्रचार प्रसार में उतारा जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने इसी तरह के कुछ और रथ तैयार करने के ऑर्डर दिए हैं. इन रथों को आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा अलग अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा. पार्टी की तैयारी इन्हीं रथों से प्रदेश में प्रचार अभियान चलाने की है. इस रथों के जरिए पार्टी की कोशिश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचने की है. माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी के प्रचार वाहन तैयार होकर पार्टी मुख्यालय पहुंच जाएंगे.

बदल गए पोस्टर और संदेश

साल 2022 के चुनावों के दौरान भी समाजवादी पार्टी ने इसी तरह के प्रचार वाहनों को उतारा था. हालांकि उनकी तुलना में इस बार बने पीडीए रथ के पोस्टर और संदेश पूरी तरह बदल गए हैं. इस पीडीए रथ पर पीडीए की विचारधारा को केंद्र में रखते हुए पोस्टर और संदेश तैयार किए गए हैं. इसमें एक तरफ साफ तौर पर लिखा है कि PDA सामाजिक आंदोलन है वहीं दूसरी तरफ लिखा है कि PDA सामाजिक न्याय का संघर्ष है.

डिजाइन में भी हुआ बदलाव

पिछली बार की चुनावों में उतरे प्रचार रथ की अपेक्षा इस बार तैयार कराए पीडीए रथ की डिजाइन को भी एक सोच के तहत तैयार कराया गया है. रथ की विंडशील्ड पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को जगह दी गई है. इसके अलावा कई अन्य महापुरुषों की तस्वीरें भी प्रमुखता से लगी हैं. इससे सपा ने सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति का संदेश देने की कोशिश की है.

मिशन 2027 के लिए PDA रथ पर सवार हुई समाजवादी पार्टी, जानिए इस बार क्या है खास


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button