Sport : EXPLAINER: वैभव सूर्यवंशी और नर्वस 90s का कनेक्शन, 7 बार शतक के करीब पहुंचकर लौटे पवेलियन,जानिए कब-कब टूटा शतक का सपना #INA

EXPLAINER On Vaibhav Sooryavanshi 90s Score: अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी इस वक्त दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. उन्होंने सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 92 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वैभव अपने शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन फिर छक्का लगाने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं, लेकिन उनका विस्फोटक खेल हर किसी को प्रभावित करता है.

मगर, बड़े शॉट्स लगाने की चाह में वैभव 90s के स्कोर पर भी अपने विकेट गंवा बैठते हैं. ऐसा एक दो या तीन बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है. जी हां, 2 साल में वह 7 बार 90 के स्कोर पर आउट हुए हैं. इसका मतलब है कि वह अगर रिस्क न लेते, तो आज उनके खाते में 7 शतक और जुड़ चुके होते. हालांकि, अब यही उम्मीद रहेगी कि वह आगे अपनी गलतियों से सीख लें और 90 वाले स्कोर को शतक में तब्दील करें. फिलहाल,आइए इस आर्टिकल में आपको वैभव सूर्यवंशी के 90s वाले स्कोर के बारे में बताते हैं.

रणजी ट्रॉफी में हुए थे 93 रन पर आउट

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नर्वस 90s का शिकार हो चुके हैं. 4 नवंबर 2025 को बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ एक बार फिर वैभव शतक के करीब पहुंचकर विकेट गंवा बैठे थे. उस मैच में वह 93 रन पर वो आउट हो गए. ये उनकी पहली फर्स्ट क्लास फिफ्टी थी और वो शतक से 7 रन दूर रह गए थे. अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 138.81 का रहा था.

अंडर-19 वॉर्म-अप मैच में 96 रन पर हुए थे आउट

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी का की थी, लेकिन एक बार फिर वह शतक से चूक गए थे. महज 50 गेंदों में 96 रन बनाए और शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए. वैभव की पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट करीब 192 का रहा. वह गेंदबाज मनु सारस्वत की गेंद पर आउट हुए. वैभव की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 374/8 का विशाल स्कोर बनाया और मुकाबला DLS नियम के तहत 121 रन से जीता.

IPL 2026 में LSG के खिलाफ हुए 93 रन पर आउट

आईपीएल 2026 में तो वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया था. सीजन में वह 3 बार 90s के स्कोर पर आउट हुए थे और शतक लगाने से चूके थे. 19 मई 2026 को IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव ने 38 गेंदों पर 93 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. भले ही वह 7 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए हो, लेकिन वह 14वें ओवर में आउट हो गए. उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान ने 221 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया और LSG को 7 विकेट से हराया.

SRH के खिलाफ खेली थी 97 रनों की पारी

आईपीएल 2026 के 27 मई को खेले गए एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और एक समय आईपीएल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने की स्थिति में थे. हालांकि, शतक से तीन रन पहले वह आउट हो गए. इसके बावजूद उनकी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 243/8 का स्कोर बनाया और SRH को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई.

GT के खिलाफ 96 रन बनाकर हुए आउट

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. वैभव ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाए. वह लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए और 96 रन पर आउट हुए. उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने 214/6 का मजबूत स्कोर बनाया, हालांकि गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.

ट्राई सीरीज में 94 रन बनाकर हुए आउट

श्रीलंका में खेली गई ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया था. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि, वह शतक से 6 रन दूर रह गए. सहन अराचिगे की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने मिड-ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन वी. वियासकांथ के हाथों कैच आउट हो गए.

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 92 के स्कोर पर हुए आउट

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया. पहले तो उन्होंने 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. वह अच्छे दिख रहे थे और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, तभी जब वह 92 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे.

जी हां, 92 के स्कोर पर उन्होंने एक शॉट खेला, जो सीधे फील्डर के हाथ में जाकर गिरा और वैभव की पारी पर 92 रन पर ही फुल स्टॉप लग गया. इस तरह सूर्यवंशी 81 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

EXPLAINER: वैभव सूर्यवंशी और नर्वस 90s का कनेक्शन, 7 बार शतक के करीब पहुंचकर लौटे पवेलियन,जानिए कब-कब टूटा शतक का सपना





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button