Sport : Explainer: चैंपियन बनने के बाद किसके पास रहती है ट्रॉफी? जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी #INA

IPL Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के साथ खत्म हो चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच RCB VS GT के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर बोल्ड आर्मी ने बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की. इस खिताबी जीत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये का चैक ईनाम के तौर पर मिला और मिली चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी. मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रॉफी कौन अपने पास रखता है? कप्तान या फिर टीम… अगर आपको इस बारे में नहीं पता, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको ट्रॉफी की डीटेल के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं…

कैप्टन या मैनेजमेंट किसके पास रहती है ट्रॉफी?

IPL की शुरुआत 2008 में हुई और अब 19 सीजन खेले जा चुके हैं. हर सीजन खिताब जीतने वाली टीम को चमचमाती हुई ट्रॉफी मिलती है. मगर, क्या आपको मालूम है ये ट्रॉफी कौन अपने पास रखता है. दरअसल, चैंपियन बनने के बाद विजेता कप्तान को ट्रॉफी सौंपी जाती है और फिर पूरी टीम इसके साथ जश्न मनाती है और तस्वीरें खिंचवाती है. लेकिन आपको बता दें कि ये ट्रॉफी चैंपियन टीम के पास नहीं रहती है.

सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद BCCI असली ट्रॉफी अपने पास वापस ले लेता है. इसके बदले विजेता फ्रेंचाइजी को ट्रॉफी की एक रेप्लिका दी जाती है, जिसे फ्रेंचाइजी अपने पास संजोकर रखती है और डिस्प्ले करती है.

ट्रॉफी पर कैसे लिखा जाता है चैंपियंस का नाम?

दिलचस्प बात यह है कि असली ट्रॉफी के आधार पर हर सीजन की विजेता टीम का नाम धातु की प्लेट के जरिए जोड़ा जाता है, जिससे IPL के सभी चैंपियंस का नाम इस ट्रॉफी पर दर्ज रहता है. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने के बाद रजत पाटीदार को नाम मेंशन करते भी देखा गया था. 

IPL ट्रॉफी पर क्या लिखा होता है?

IPL की ट्रॉफी सिर्फ जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह टूर्नामेंट की मूल भावना को भी दर्शाती है. ट्रॉफी पर संस्कृत में “यत्र प्रतिभा अवसरं प्राप्नोति” लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है “जहां प्रतिभा को अवसर मिलता है” यही वजह है कि IPL को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मंचों में गिना जाता है, जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का मौका मिलता है.

क्या हर साल बनती है नई ट्रॉफी?

आईपीएल ट्रॉफी हर साल नई नहीं बनाई जाती, बल्कि जीतने वाली टीमों को उसी मुख्य ट्रॉफी की एक ‘रेप्लिका’ दी जाती है। साल 2008 में शुरुआत से लेकर अब तक इसके डिजाइन में 2 बार बदलाव (मुख्य रूप से ट्रॉफी को कुल 3 बार नया रूप) दिया जा चुका है. रिपोर्ट्स की मानें, तो अब इसमें तभी बदलाव होगा, जब नए चैंपियन के लिए जगह खत्म हो जाएगी.

IPL ट्रॉफी का वजन कितना होता है?

इंडियन प्रीमियर लीग की चमचमाती ट्रॉफी देखने में भले ही भारी भरकम लगती है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका वजन 6 से 6.5 किलोग्राम बताया जाता है. इसकी ऊंचाई 26 इंच या 66 सेंटीमीटर होती है. नतीजन, खिलाड़ी इसे उठाकर आराम से जीत का जश्न मनाते हैं.

किस धातु से बनी होती है IPL ट्रॉफी?

रिपोर्ट्स की मानें, तो आईपीएल की ट्रॉफी सोने और चांदी के मिश्रण से बनी होती है, जिसमें 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होती है. हालांकि, इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि फ्रेंचाइजियों को मिलने वाली रेप्लिका पर भी सोने की परत होती है या नहीं.

कितनी होती है आईपीएल ट्रॉफी की कीमत?

IPL को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीगों में से एक माना जाता है. खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं और चैंपियन टीम को भी भारी-भरकम पुरस्कार राशि मिलती है. ऐसे में ट्रॉफी की कीमत को लेकर भी काफी चर्चा होती है. हालांकि BCCI ने कभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्रॉफी सोने और चांदी से तैयार की जाती है. इसकी अनुमानित कीमत 30 से 50 लाख रुपये के बीच बताई जाती है.

किस टीम ने जीती है कितनी ट्रॉफी?

रैंक टीम खिताब
1 चेन्नई सुपर किंग्स 5
1 मुंबई इंडियंस 5
3 कोलकाता नाइट राइडर्स 3
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2
5 सनराइजर्स हैदराबाद 1
5 गुजरात टाइटंस 1
5 राजस्थान रॉयल्स 1
5 डेक्कन चार्जर्स 1

कब किसने जीती है ट्रॉफी?

वर्ष विजेता टीम उपविजेता टीम कप्तान
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स शेन वॉर्न
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एडम गिलक्रिस्ट
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस महेंद्र सिंह धोनी
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महेंद्र सिंह धोनी
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स गौतम गंभीर
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब गौतम गंभीर
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डेविड वॉर्नर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट रोहित शर्मा
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद महेंद्र सिंह धोनी
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स रोहित शर्मा
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स महेंद्र सिंह धोनी
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पंड्या
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस महेंद्र सिंह धोनी
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद श्रेयस अय्यर
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स रजत पाटीदार
2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात टाइटंस रजत पाटीदार

किन टीमों ने बैक टू बैक 2 बार जीती हैं ट्रॉफी?

 

क्रम टीम वर्ष कप्तान
1 चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 महेंद्र सिंह धोनी
2 मुंबई इंडियंस 2019, 2020 रोहित शर्मा
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025, 2026 रजत पाटीदार

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के कारनामों से RCB की बैक टू बैक जीत… इन 3 कारणों के लिए हमेशा याद रहेगा IPL 2026

Explainer: चैंपियन बनने के बाद किसके पास रहती है ट्रॉफी? जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button