Sport : 'उस व्यक्ति से झगड़ा..' ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान वायरल, जानिए मोहसिन नकवी पर ऐसा क्या बोला? #INA

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी विवाद अब बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. अब एक बार फिर से ऐसा होने के बाद ये मामला विवादों में आ गया है.

ऐसे में भारतीय फैंस और क्रिकेट जानकार मोहसिन नकवी को इंडियन क्रिकेट टीम की 2 ट्रॉफी लेकर बैठने वाला बता रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में भारत के नकवी से ट्रॉफी न लेने को राजनीतिक एंगल दिया जा रहा है. पाकिस्तान में कहा जा रहा है कि, ये खेल की हार है. इससे खेल भावना धीरे-धीरे खत्म हो रही है.

राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी पर दिया बयान

अब इस सबके बीच बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी पर बड़ा बयान दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट के ACC प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी से महिला एशिया कप ट्रॉफी लेने से मना करने पर उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

राजीव शुक्ला ने कहा कि, ‘हम एशिया कप चैंपियन बने, हमारी महिलाओं ने एक बार फिर हमें गर्व महसूस कराया है. हम आगे भी जीतते रहेंगे. टीम अब जापान जा रही है और हमें पूरा भरोसा है कि हम वहां भी जीत हासिल करेंगे. हमारी महिला खिलाड़ी जोश से भरी हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी’.

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि, ‘हमने इस मामले पर बात की थी और पहले ही तय कर लिया था कि हम उस खास व्यक्ति से इसे (ट्रॉफी) नहीं लेंगे. उन्होंने बस ट्रॉफी उसे दे दी, जिसे लेने के लिए चुना गया था, उसे दे दी और चले गए. कोई झगड़ा नहीं हुआ और कोई टकराव नहीं हुआ’.

आपको बता दें कि, बीते रविवार यानी 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने टॉस जाती और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 59 और शेफाली वर्मा ने 68 रनों की पारी खेली. 

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई और खिताबी मुकाबले को 72 रनों से हार गई. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी कप्तान चमारी अथापट्टू ने खेली. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट श्री चरणी ने लिए और 3 विकेट दीप्ति शर्मा को मिले थे.

ये भी पढ़ें : Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया में क्यों होगी उथल-पुथल? 1 या 2 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी होंगे स्क्वाड से बाहर

'उस व्यक्ति से झगड़ा..' ट्रॉफी विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान वायरल, जानिए मोहसिन नकवी पर ऐसा क्या बोला?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button