खबर शहर , ब्रेकिंग: ताज का दीदार करने आई महिला पर्यटक की मौत, पर्यटन पुलिस पहुंची मौके पर; मामले में शुरू की जांच – INA

ताजमहल का दीदार करने आए झारखंड की एक 60 वर्षीय पर्यटक की सोमवार को पार्किंग में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पर्यटक का नाम आस्मनिया बीबी बताया गया है। वे एक समूह के साथ आगरा आई थीं।




जानकारी के अनुसार, आस्मनिया बीबी ताजमहल की पार्किंग में अचानक बेहोश होकर गिर गईं। उनके साथ आए साथियों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पर्यटन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button