सीजी- छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें, गिर सकता है वज्रपात,जानें अपडेट्स – INA

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में तेज धूप है। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बहुत ही हल्की बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात गिर सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।
हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दो दिन बाद इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27।5°N/86।5°E, सुपौल, रांची, सुंदरगढ, बरगढ़, बीजपुर, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17।5°N/71।8°E से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं।
जानें पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान रहने वाले मौसम की तो अधिकतर स्थानों पर शुष्क रहा और एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनन्दगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। रविवार को दुर्ग 33.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 33.2 डिग्री सेल्सियस, माना 32.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 32।.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 31.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में लोगों को दिन-रात गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा और एक-दो स्थानों में बहुत हल्की बारिश हुई।