Sport : IPL ट्रॉफी में संस्कृत भाषा में क्या लिखा हुआ है? क्रिकेट फैन को जरूर होना चाहिए पता #INA

2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, जिसकी तर्ज पर दुनियाभर में आज क्रिकेट के खेल में फ्रेंचाइजी लीग खेली जा रही हैं. आईपीएल में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है. हर सीजन कई युवा खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हैं और हर किसी का दिल जीतते हैं. आईपीएल 2026 की बात करें, तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और हर किसी को अपना फैन बना लिया. आईपीएल की शुरुआत ही युवा खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य के साथ हुई थी. इस ट्रॉफी पर भी एक खास मैसेज लिखा है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. तो आइए आपको इस आर्टिकल में ट्रॉफी पर लिखे उस खास मैसेज के बारे में बताते हैं…
IPL Trophy पर संस्कृत में क्या लिखा है?
2008 से शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग साल दर साल ग्रोथ कर रही है. इस लीग में 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और 2 महीने तक आपस में भिड़ती हैं. तब जाकर विनर को चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी दी जाती है. इस आईपीएल ट्रॉफी में संस्कृत में कुछ शब्द लिखे होते हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी इस टूर्नामेंट के उद्देश्य को समझ सकते हैं.
संस्कृत में लिखे शब्दों का संबंध टूर्नामेंट से है. ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा है, यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्तोतिहि, इसका मतलब है कि जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है.
आईपीएल ट्रॉफी किस धातु की बनी होती है?
कैशरिच लीग के नाम से मशहूर आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों की सैलरी करोड़ों-लाखों में होती है. इस फ्रेंचाइजी लीग में एक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च करने की आजादी होती है. ऐसे में 10 टीमों की जंग के बाद जो टीम ट्रॉफी उठाती है, उसे प्राइज मनी में भी 20 करोड़ रुपये मिलते हैं. तो सवाल उठता है कि इस ट्रॉफी की कीमत भला क्या होगी?
ट्रॉफी की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो हर साल विनर को मिलने वाली उस ट्रॉफी सोने और चांदी से बनी हुई है. मगर, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ट्रॉफी की कीमत 30 से 50 लाख रुपये के करीब है.
2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣: ______❔
Fill in the blanks with your 🏆 prediction! 👇#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/78GQzLzHuc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
कौन अपने पास रखता है ट्रॉफी
BCCI की ओर से IPL सीजन जीतने वाले कैप्टन को ट्रॉफी सौंपी जाती है. लेकिन, कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि जश्न मनाने के बाद बोर्ड इस ट्रॉफी को वापस ले लेता है और विनर टीम को इसकी रेप्लिका दे दी जाती है. अगर आप ट्रॉफी को गौर से देखें, तो नीचे हर सीजन की चैंपियन टीम का नाम लिखा होता है. चैंपियन टीम का नाम मेटल के स्टिकर से ट्रॉफी में लगा दिया जाता है.
IPL 2026 के फाइनल में RCB VS GT की टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम रनरअप बनाकर रह जाएगी. आपको बता दें, RCB और GT दोनों ने ही एक-एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. ऐसे में जीतने वाली टीम दूसरी बार खिताब उठाएगी. देखने वाली बात होगी कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज क्या होगा और कौन सी टीम जीतेगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल से पहले शुभमन गिल ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कह दिया कुछ ऐसा, जिसकी हर तरफ होने लगी है चर्चा
IPL ट्रॉफी में संस्कृत भाषा में क्या लिखा हुआ है? क्रिकेट फैन को जरूर होना चाहिए पता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









