Sport : गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर किया खास पोस्ट, कहा- 'आपके साथ काम करना सम्मान की बात है' #INA

Gautam Gambhir on Ajit Agarkar : इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीत अगरकर के लिए खास पोस्ट लिखा है. गंभीर ने ये पोस्ट पूर्व मुख्य चयनकर्ता की विदाई पर लिखा है. कोच गंभीर ने बतौर सिलेक्टर अगरकर के साथ काम करने को सौभाग्य बताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर उनको आने वाले भविष्य के लिए भी बहुत-बहुत बधाई दी हैं. इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ मौजूद गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर पर क्या कहा है, आइए जानते हैं.
दरअसल, अजीत अगरकर का बतौर चीफ सिलेक्टर कार्यकाल अब खत्म हो गया है. उनकी जगह पर मुख्य चयनकर्ता की भूमिका प्रज्ञान ओझा फिलहाल निभा रहे हैं. उन्हें बतौर अंतिरिम चीफ सिलेक्टर टीम चुनने का जिम्मा फिलहाल के लिए सौंपा गया है. अजीत अगरकर की जगह भरने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर यानी मंगलवार को आवेदन भी निकाले हैं.
इससे बीसीसीआई की ओर से इंडियन क्रिकेट फैंस को साफ संदेश मिल गया है, कि टीम इंडिया के नए सिलेक्टर की तलाश जारी कर दी गई है. बीसीसीआई ने तमाम कंडीशन और टर्म्स के साथ आवेदन फॉर्म निकाल दिए हैं, इनमें प्रमुख दावेदार के तौर पर पर्थिव पटेल का नाम आ रहा है. वहीं प्रज्ञान ओझा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उससे पहले गौतम गंभीर ने अजीत अकरकर के लिए क्या कहा है, आइए जानते हैं.
गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर किया खास पोस्ट
गौतम गंभीर ने लिखा, ‘प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. वो 3 आईसीसी ट्रॉफियां आपके इस भरोसे का सबूत हैं. टीम पहले और टीम आगे, हमेशा.. मुझे कहना होगा, इतिहास आपके साथ और भी अच्छा रहेगा. हर चीज के लिए धन्यवाद. आपके आगे के कामों के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं’.
Dear Ajit Bhai, an absolute honour . work with you. Those 3 ICC trophies are testimony of your conviction: Team first & Team ahead, always.. I must say, History will be kinder . you. Thank you for everything. My heartfelt wishes for your future endeavours !! pic.twitter.com/gYQN0fea8X
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 7, 2026
कब से कब तक रहा अजीत अगरकर का कार्यकाल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व इंडियन क्रिकेटर अजीत अगरकर 4 जुलाई 2023 को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता (चीफ सिलेक्टर) के रूप में नियुक्त किया था. इसके बाद उन्होंने अपना काम सटीक और अच्छे तरीके से किया. हालांकि उनके कुछ फैसलों की आलोचना भी जमकर समय-समय पर हुई. अब उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो चुका है.
कैसा रहा अगरकर का कार्यकाल
अजीत अगरकर का कार्यकाल क्रिकेट में ट्रॉफी जीतने के हिसाब से काफी सफल रहा है. उन्होंने कार्यकाल में टीम चुने जाने के बाद भारतीय टीम ने 2023 और 2025 का एशिया कप अपने नाम किया. इसके बाद साल 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. अजीत अगरकर के द्वारा चुनी गई टीम ने ही 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.
उनके कार्यकाल में टेस्ट टीम की कप्तानी में परिवर्तन हुए. रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तानी मिली. वहीं वनडे टीम में भी बतौर कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई. वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली का उनके कार्यकाल में संन्यास लेना काफी चिंता का विषय रहा था. इसके साथ ही अजीत अगरकर का नाता कई विवादों के साथ भी रहा है, जिसमें से एक रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स से संन्यास लेने का भी फैसला है.
ये भी पढ़ें : ‘हमेशा मुश्किल होता है…’ भारत से मिली हार के बाद शाई होप का बयान वायरल, जानिए गेंदबाज या बल्लेबाज किसे बताया दोषी?
गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर किया खास पोस्ट, कहा- 'आपके साथ काम करना सम्मान की बात है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,