Sport : 'कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला…' वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा? #INA

Yuvraj Singh : भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. युवी ने अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व कोच रवि शास्त्री को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु स्थित एनसीए में फिटनेस टेस्ट के पास करने के बाद की स्थिति के बारे में भी बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

युवराज सिंह जब अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में थे और कैंसर को मात देकर टीम इंडिया में वापसी को तैयार थे. उस समय भारत के कप्तान विराट कोहली थी. उनके साथ टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में रवि शास्त्री थे. इन दोनों से युवराज सिंह को शिकायत थी. वो अपने क्रिकेटर करियर को लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन उन्हें इनकी ओर से कोई भी जवाब साफ तौर पर नहीं मिल पाया था. 

युवराज सिंह ने करियर के अंतिम दौर पर दिया बयान

युवराज सिंह ने स्पोर्ट्स तक के साथ बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे NCA, कैप्टन और कोच से जीरो क्लैरिटी मिली थी. मैं ऐसा था कि, मैं फंस गया था. मैं 36 साल का था और 37 का होने वाला था. मैं क्या करूं? कम से कम इतने लंबे समय तक खेलने के लिए कुछ तो सम्मान दो. तो मैंने MS धोनी से बात की थी. उन्होंने मुझे सही नजरिया दिया कि यही असलियत है’.

युवराज सिंह को एमएस धोनी से आखिरकार मिली मदद

युवराज ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘धोनी कप्तान नहीं थे या सीधे तौर पर शामिल नहीं थे, लेकिन वह देख रहे थे कि क्या हो रहा था. इससे मुझे चीजों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली. वहां से मुझे क्लैरिटी मिली थी. मुझे बताया गया कि अगर मैं फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाया, तो मुझे रिटायर हो जाना चाहिए. मैंने कहा कि मैं तय करूंगा कि कब रिटायर होना है. मैंने टेस्ट पास कर लिया अब आप तय करें कि आप मुझे चाहते हैं या नहीं. अगर नहीं, तो मैं चला’.

आपको बता दें कि, युवराज सिंह को साल 2011 में कैंसर हुआ था. उन्हें मीडियास्टिनल सेमिनोमा नामक कैंसर हुआ था. इसके बाद उन्हें काफी सर्जरी से गुजरना पड़ा था. इसके बाद वो जब ठीक हुए तो उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी की लेकिन उनका करियर लंबा नहीं चला और समय से पहले ही खत्म हो गया. 

युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेले हैं. युवी ने भारत के लिए 40 टेस्ट में 3 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 1900 रन बनाए. उनके नाम 304 वनडे में 14 शतक और 52 अर्धशतकों के साथ 8701 रन बनाए हैं. युवराज ने 58 टी20 मैचों में 8 अर्धशतकों के साथ 1177 रन बनाए हैं. युवराज के नाम टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 28 विकेट दर्ज हैं.

युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में मात्र 12 बॉल में 50 रन पूरे कर टी20 इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था. उन्होंने इस पारी के दौरान ही 6 बॉल में 6 छक्के लगाए थे.

ये भी पढ़ें : कितना नीचे गिरेगो! पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने लाइव चैनल पर की ओछी हरकत, इस खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ की उड़ाई खिल्ली

'कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला…' वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close