Sport : IPL 2026 RCB vs SRH Live Score: RCB को लगा चौथा झटका, एक ही ओवर में रजत पटीदार और जितेश शर्मा हुए आउट #INA

IPL 2026 RCB vs SRH Live Score: आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. वहीं इस मैच में विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे धुरंधर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारा चैनल के साथ बने रहिए…

ऐसी रही थी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट पर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि हैदराबाद की शुरुआत बेहद ही खराब रही थी. 29 रन के स्कोर पर एसआरएच की टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे. जेकब डफी ने अभिषेक शर्मा (7), ट्रेविस हेड (11) और नीतीश कुमार रेड्डी (1) को चलता किया था, लेकिन कप्तान ईशान किशन का बल्ला चला और टीम एक अच्छी स्कोर बना पाई.

ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि अनिकेत वर्मा ने आखिरी में 18 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया. वहीं बेंगलुरु के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और  सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली.

IPL 2026 RCB vs SRH Live Score: RCB को लगा चौथा झटका, एक ही ओवर में रजत पटीदार और जितेश शर्मा हुए आउट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button