Sport : पाकिस्तान की हार पक्की! दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ वो खिलाड़ी, जिसने पहले मैच में जड़ा था शतक #INA

WI VS PAK: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्ता क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज शान मसूद पोर्ट-ऑफ़-स्पेन में 2-6 अगस्त को होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पहले टेस्ट में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में नंबर 3 पर खेलते हुए 109 रन बनाए थे और वे मैच में शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी थे. पारी के दौरान, कैरेबियाई तेज गेंदबाज. जेडन सील्स की एक गेंद उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी और बाद में पता चला कि पूर्व कप्तान की उंगली टूट गई है. दूसरी पारी में जब पाकिस्तान बड़ी हार की ओर बढ़ रहा था, तो मसूद नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन इस बार उनकी पारी सिर्फ 15 गेंदों तक ही चल पाई और सील्स ने उन्हें 3 रन पर आउट कर दिया.

दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे शान मसूद

वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान को शान मसूद के रूप में बड़ा झटका लगा है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान शान मसूद को इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह अगले मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

पारी के दौरान, कैरेबियाई तेज गेंदबाज. जेडन सील्स की एक गेंद उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी और बाद में पता चला कि पूर्व कप्तान की उंगली में चोट लगी थी. मगर, टीम को जब जरूरत पड़ी, तो वह दूसरी पारी में नंबर-8 पर बल्लेबाजी के लिए आए, मगर फिर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 गेंद पर 3 रन बनाकर ही आउट हो गए. 

पहला टेस्ट मैच 

दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, उबैद शाह, अली उस्मान, सऊद शकील

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, टेगेनरीन चंद्रपॉल, केवम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, किर्क मैकेंजी, जोशुआ बिशप, कीमो पॉल, जस्टिन ग्रीव्स

ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपर संडे! भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, धवन, रैना, कार्तिक समेत कई बड़े प्लेयर्स मचाएंगे धमाल, नोट कर लो सही टाइम

पाकिस्तान की हार पक्की! दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ वो खिलाड़ी, जिसने पहले मैच में जड़ा था शतक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button