Sport : GT vs CSK: गुजरात या चेन्नई कौन जीतेगा आज का मैच, पिच, वेदर और हेड टू हेड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

GT vs CSK : आईपीएल 2026 का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज यानी 21 मई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा. ये मैच गुजरात और सीएसके दोनों का अंतिम लीग स्टेज मैच होगा. चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को जीतकर आईपीएल 2026 से विदाई लेना चाहेगी. वहीं गुजरात टाइटंस जीत दर्ज कर 18 अंकों पर अपना सफर खत्म करना चाहेगी. तो आइए उससे पहले इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड के साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.
पिच रिपोर्ट : नरेंद्र मोदी स्टेडियम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं. यहां की पिच पर बॉल बल्ले पर अच्छे उछाल के साथ आती है, जिसके चलते बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं. वहीं इस मैदान की तेज आउटफील्ड का फायदा भी बल्लेबाजों को मिलता है. इस मैदान पर हाईस्कोरिंग मैच हो रहे है, यहां पर 200 प्लस स्कोर कई मुकाबलों में बने हैं.
The One With The Superfans 💛🤳#WhistlePodu pic.twitter.com/JL7alFOAWs
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 19, 2026
वेदर रिपोर्ट : अहमदाबाद
इस मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. इस मैच के सयम अहमदाबाद में तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.
GT vs CSK : हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना 9 बार हुआ है. इनमें से सीएसके ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने 5 मैच जीते हैं. इन आंकड़ो के हिसाब से दोनों टीमों का पलड़ा बराबर का है. लेकिन इस सीजन जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए जीटी ये मुकाबला जीत सकती है. इस सीजन उसने धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
Catching the Titans in full BTS mode with @igiworldwide 🎥 pic.twitter.com/nmXjkkb69T
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 20, 2026
GT vs CSK : संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, 8 अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, 11 मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
Mubarakbaad ke saath thodi tips bhi ho jaaye 😉 pic.twitter.com/nvhKbRHJkN
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 19, 2026
गुजरात टाइटंस और चेन्नी सुपर किंग्स का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन.
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, शिवम दुबे, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, जैकरी फोल्क्स, प्रशांत वीर.
ये भी पढ़ें : ‘दुनिया ने आपका टैलेंट देखा, देश आपमें भविष्य…’ संजीव गोयनका के वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर, फैंस बोले पंत को भी कुछ सिखाओ
GT vs CSK: गुजरात या चेन्नई कौन जीतेगा आज का मैच, पिच, वेदर और हेड टू हेड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









