Sport : GT vs KKR: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी 5 विकेट से मात, शुभमन गिल ने खेली अर्धशतकीय पारी #INA

GT vs KKR : आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए. जीटी ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीता लिया. इस जीत में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने अहम योगदान दिया. उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.

इस हार के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो गया है. केकेआर को अब तक 6 मुकाबलों में एक भी जीत नहीं मिली है. उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उसका प्वाइंट्स टेबल में 1 अंक सिर्फ इसलिए हैं कि उसका पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था, जिसके चलते उसे एक अंक मिल गया था. अब यहां से प्लेऑफ में जगह बनाने उसके लिए नामुमकिन जैसा है.

शुभमन गिल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

गुजरात टाइटंस के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए. टीम को पहला झटका सुदर्शन के रूप में लगा. वो 22 रन बनाकर सुनील नारायण का शिकार बने. उनके जाने के बाद गिल ने हाथ खोले और अर्धशतक जड़ दिया. गिल ने 27 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. 

गिल यहीं नहीं रुके और उन्होंने 50 बॉल में 8 चौके और 4 छक्कों के साथ 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170.00 का रहा. गुजरात के लिए जोस बटलर ने 25, वाशिंगटन सुंदर ने 13 और ग्लेन फिलिप्स ने 19 रनों का योगदान दिया. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 2 और सुनील नारायण ने 1 विकेट हासिल किया.

कैमरून ग्रीन की 79 रनों की पारी गई बेकार

कोलकाता नाइट राइडर्स की खराब शुरुआत के बाद टीम को कैमरून ग्रीन ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 55 बॉल में 143.63 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 7 चौके और 7 छक्कों के साथ 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके अलावा टीम के लिए रोवमन पॉवेल ने 27, टिम सीफर्ड ने 19 और रमनदीप सिंह ने 17 रन बनाए. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगीसो रबाडा ने 3, मोहम्मद सिराज ने 2 और अशोक शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : ‘मुझे कर्ज चुकाना है और बिल भरने है..’ क्रिस गेल के बुरे वक्त में साथी बने ललित मोदी, कहा- ‘मैं उसे पैसे दूंगा’

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी 5 विकेट से मात, शुभमन गिल ने खेली अर्धशतकीय पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close