Sport : विजय के शपथ ग्रहण से वायरल हुए अपने हमशक्ल 'पुलिस ऑफिसर' से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो #INA

Anshul Kamboj: 10 मई को चेन्नई में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय थलापति का शपथ ग्रहण समारोह था. एक और जहां राजनीतिक हलचल की चर्चा थी, तो वहीं इस शपथ ग्रहण से एक पुलिस ऑफिसर का फोटो वायरल हो गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. दरअसल शपथ ग्रहण समारोह में विजय की सुरक्षा में एक पुलिस ऑफिसर तैनात था और वो चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का हमशक्ल लग रहा था. अब अंशुल कंबोज ने अपने हमशक्ल से मुलाकात की है, जिसका वीडियो CSK ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस ऑफिसर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी. फैंस को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अंशुल कंबोज ही हैं. इस फोटो पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी. हर जगह इस तस्वीर की चर्चा होने लगी थी.
तस्वीर जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी तब आर अश्विन ने भी अंशुल कंबोज की टांग खींची. अश्विन ने मजाकिया अंदाज में अपने पोस्ट में कहा था कि अंशुल कंबोज को जल्दी से टैक्सी पकड़कर चेपॉक में मैच के लिए पहुंचना चाहिए.
Anshul meeting Anshul 😉#WhistlePodu pic.twitter.com/WWSxHDiGyY
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 13, 2026
विजय के शपथ ग्रहण से वायरल हुए अपने हमशक्ल 'पुलिस ऑफिसर' से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









