Sport : GT vs RR : आज होगा गुजरात-राजस्थान का मैच, पिच-वेदर रिपोर्ट के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11 #INA

GT vs RR : आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है, जबकि इस मुकाबले का टॉस 7:00 के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक बार फिर से सभी की निगाहें भारत के 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. तो आइए उससे पहले हम आपको इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. 

पिच रिपोर्ट   

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मदद करती है. इस पिच पर बॉल तेज गति और उछाल के साथ बल्ले पर आती है. यहां की आउटफील्ड काफी तेज है, जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं. यहां पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, वहीं स्पिनर्स भी पुरानी बॉल के साथ एक्शन में नजर आते हैं.

वेदर रिपोर्ट 

इस मैच पर बारिश का कोई भी खतरा नहीं है. यहां पर फैंस को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पूरा मैच देखने को मिलने वाला है. यहां पर शाम को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इस दौरान अहमदाबाद में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आपस में कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में राजस्थन को जीत मिली है. गुजरात का हाईएस्ट स्कोर राजस्थान के खिलाफ 217 रना है, जबकि राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर गुजरात के सामने 212 रन है.

संभावित प्लेइंग-11

गुजरात – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

राजस्थान – वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा.

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड –  यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

ये भी पढ़ें : IPL 2026: लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले CSK के कप्तान रुतुराज, बहानेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी बताया दोषी?

ये भी पढ़ें : ‘कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला…’ वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा?

GT vs RR : आज होगा गुजरात-राजस्थान का मैच, पिच-वेदर रिपोर्ट के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close