Sport : GT vs RR: सांस रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जीत के हीरो बने तुषार देशपांडे, गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया #INA

GT vs RR: आईपीएल 2026 का 9वां मैच बेहद ही रोमांचक रहा. एक सांस रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया है. राशिद खान और कगिसो रबाडा ने आखिरी गेंद तक गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे उनपर भारी पड़े. तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 10 रन बचाए. जबकि रबाडा और राशिद तूफानी पारी खेल रहे थे. राजस्थान रॉयल्स के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी. 

अच्छी रही थी गुजरात टाइटंस की शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के दिए 211 रनों के जवाब में गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत रही थी. साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने बिना विकेट गंवाए 8 ओवर में 78 रन बना लिए थे, लेकिन फिर इसके बाद गुजरात टाइटंस की विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और GT जीटी ने 83 रन के भीतर 7 विकेट गंवा दिए. 

साई सुदर्शन ने खेली 73 रन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कुमार कुशाग्र को 18 रन के स्कोर पर आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया. इसके बाद साई सुदर्शन को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा. सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए, फिर रवि बिश्वोई ने 13वें ओवर में गुजरात टाइटंस को 2 बड़े झटके दिए हैं. पहले उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को 3 रन के स्कोर पर चलता किया, फिर 4 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा.

राशिद खान और कगिसो रबाडा ने GT vs RR मैच को बनाया रोमांचक

इसके बाद जोस बटलर के रूप में राजस्थान रॉयल्स को 5वां झटका लगा. उन्हें नांद्रे बर्गर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. बटलर 14 गेंद पर 26 रन बनाए. रवि बिश्नोई ने राहुल तेवतिया को 12 रन के स्कोर आउट कर जीटी को 6वां झटका, फिर इसी ओवर में शाहरुख खान 11 रन बनाकर रनआउट हो गए. 161 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिरने के बाद राशिद खान और कगिसो रबाडा ने पारी को संभाला और तूफानी बल्लेबाजी करने लगे और गुजरात की जीत की उम्मीद जगा दी.  

सांस रोक देने वाले मैच में तुषार देशपांडे ने की अपने IPL करियर की सबसे शानदार गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाने थे. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने तुषार देशपांडे को गेंद थमाया, सामने राशिद खान और कगिसो रबाडा थे जो सेट हो चुके थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में अपने आईपीएल करियर की सबसे शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई. तुषार सिर्फ 4 रन दिए और एक विकेट लिए. इस तरह राजस्थान ने गुजरात को एक रोमांचक मैच में 6 रन से हराया. आरआर की इस जीत में रवि बिश्नोई की भी भूमिका अहम रही. बिश्नोई ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.

ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन बनाए. आरआर के लिए ध्रुव जुरेल सबसे ज्यादा 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 5 छक्का निकला. यशस्वी जयसवाल ने 36 गेंद पर 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंद पर 30 रनों का योगदान दिया. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  ‘कुलदीप को DRS लेना पसंद…मैं अपनी किस्मत आजमा….’, रोहित शर्मा ने बिना OUT मैदान से बाहर जाने के नाटक का किया खुलासा

GT vs RR: सांस रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जीत के हीरो बने तुषार देशपांडे, गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close