Sport : 'सचिन पाकिस्तान में होते, तो अर्जुन तीनों फॉर्मेट खेल चुके होते…', शोएब अख्तर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप #INA

Shoaib Akhtar Statement: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. फिर चाहें वो पाकिस्तान क्रिकेट की बात करें या फिर भारतीय क्रिकेट की. अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके जरिए वह सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि यदि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान से होते, तो उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक तो तीनों फॉर्मेट में खेल लिया होता. जबकि अब तक उनके टीम इंडिया में डेब्यू की चर्चा भी नहीं है और तो और आईपीएल 2026 में भी उन्हें 13 मैचों तक बेंच पर बैठाए रखा गया.

शोएब अख्तर ने क्या बयान दिया?

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले काफी सालों से क्रिकेट के मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं. कहना को तो वह मास्टर-ब्लास्टर के बेटे हैं, लेकिन इसका अब तक उन्हें कभी कोई एडवांटेज मिलता नहीं दिखा है और वह जो भी कुछ हासिल कर रहे हैं, अपने दम पर कर रहे हैं. इसे देखकर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दे दिया है.

शोएब अख्तर ने कहा, “भारत में क्रिकेट बोर्ड में ससुर-दामाद जैसे रिश्ते नहीं चलते. इसका सबसे बड़ा उदाहरण खुद सचिन तेंदुलकर हैं. अर्जुन को IPL में भी रेगुलर मौके नहीं मिलते, इंटरनेशनल क्रिकेट तो बहुत दूर की बात है. अगर सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान से होते, तो उनके बेटे अर्जुन अब तक पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके होते. भारत में तो रोहित से भी कहा जाता है कि अगर क्रिकेट खेलना है, तो डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करो, अपनी फिटनेस साबित करो और अपनी जगह बनाओ. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम में यही फर्क है.”

टी-20 मुंबई लीग में अर्जुन ने किया शानदार प्रदर्शन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं. जहां, उन्होंने ब्रांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. अर्जुन ने पहले गेंद से कमाल दिखाया, जहां 3 ओवर फेंके, जिसमें महज 11 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए अर्जुन तेंदुलकर ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. अर्जुन ने महज 34 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन ठोक दिए. उन्होंने 194.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

अर्जुन तेंदुलकर को 13 मैचों तक LSG ने बेंच पर बैठाए रखा

आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं रहा. ऋषभ पंत ने पूरे सीजन अर्जुन तेंदुलकर को बेंच पर बैठाए रखा और सिर्फ 14वें और आखिरी लीग मैच में खिलाया. पंजाब किंग्स के साथ खेले गए उस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर का स्पेल फेंका था, जिसमें 1 विकेट चटकाया था. बता दें, फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और 8 अंक के साथ ये टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही.

ये भी पढ़ें: क्या है बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद? जिसके चलते खत्म हो सकता है अब करियर… पढ़िए पूरी टाइमलाइन

'सचिन पाकिस्तान में होते, तो अर्जुन तीनों फॉर्मेट खेल चुके होते…', शोएब अख्तर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button