Sport : गुस्सा ले डूबा! हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी सजा, LIVE मैच में आपा खोना पड़ा भारी, BCCI ने लिया सख्त एक्शन #INA

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा एक्शन लिया है. भारतीय पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में गुस्से में आपा खोने के चलते बड़ा एक्शन लिया गया है, जिसके तहत हार्दिक को बड़ी सजा मिली है. उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसके लिए बीसीसीआई और इंडियन प्रीमियर लीग के द्वारा उन पर एक्शन लिया गया, आइए हम आज आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
हार्दिक पांड्या पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन
दरअसल, आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में हार्दिक पांड्या को आचार संहिता (Code of Conduct) के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. हार्दिक को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. ये मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग्स के गलत इस्तेमाल करने से संबंधित है. इसके लिए उन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.
🚨BIG: ACTION ON HARDIK PANDYA 🚨
🔸Hardik Pandya has been fined 10% of his match fee and accumulated one Demerit Point for breaching Article 2.2 of IPL’s Code of Conduct.
🔸The incident during KKR’s chase, when Pandya, walking back . his run-up, knocked the bails of the… pic.twitter.com/3df6lpWXhW
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 21, 2026
क्यों मिली हार्दिक पांड्या को ये सजा
हार्दिक पांड्या को बीच मैच में मैदान पर लाइव मैच के दौरान गुस्सा दिखाने के लिए ये सजा मिली है. उन्होंने मैदान पर गुस्से में अपना आपा खो दिया और एक बहुत बड़ी गलती कर डाली, जिसके चलते उन्हें ये बड़ी सजा दी गई है. मुंबई और कोलकाता के बीच खेलने जा रहे मैच की दूसरी पारी यानी की केकेआर की पारी के 10वें ओवर में हार्दिक पांड्या के ओवर में एक कैच छूट गया. इसके बाद उन्हें 2 चौके भी खाने पड़ गए. इसके बाद उन्होंने तमतमाते हुए बेल्स पर अपना गुस्सा उतार दिया. उन्होंने गुस्से में विकेट के ऊपर से बेल्स गिरा दी और बॉल धरती पर जोर से दे मारी.
If player are not ready . corporate , it’s better for pandya . leave and move ahead rather then facing this Humiliation
Many franchise are ready for Pandya at big price along with Captaincy role🤔🤔#MIvsKKR #Hardik #Rohit #Surya #Bumrah #Edangarden
— VEER SA (@veersaa007) May 21, 2026
आपको बता दें कि इस ओवर की दूसरी बॉल पर पांड्या की गेंद पर रोवमैन पॉवेल का आसान बाउंड्री के पास दीपक चाहर और रॉबिन मिंज ने छोड़ दिया था. दोनों ही खिलाड़ी कंफ्यूज थे कि कैच कौन लेगा. किसी ने कैच नहीं लिया और वो कैच छूट गया. इसके बाद उन्हें मनीष पांडे ने 2 चौके जड़ दिए. इस मैच में मनीष पांडे की 45 रनों की पारी की बदौलत केकेआर ने मुंबई से मिले 148 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें : ‘ये सालों-साल की बात है, धोनी की जगह मैं होता तो उसे…’ इरफान पठान ने निकाली CSK पर भड़ास, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
गुस्सा ले डूबा! हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी सजा, LIVE मैच में आपा खोना पड़ा भारी, BCCI ने लिया सख्त एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









