Sport : हार्दिक पांड्या छोड़ने वाले हैं Mumbai Indians का साथ? सूर्या और बुमराह नहीं, इस प्लेयर को मिल सकती है MI की कप्तानी #INA

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब और निराशाजनक रहा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 10 में से 9वें नंबर पर रही. 5 बार की चैंपियन एमआई की टीम इस सीजन 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हुई, जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल खड़े होने लगे. इतना नहीं पिछले सीजन से बार-बार यह भी रिपोर्ट्स सामने आई कि मुंबई इंडियंस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. अब ऐसी रिपोर्टस सामने आ रही है कि हार्दिक पांड्या MI का साथ छोड़ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मुंबई इंडियंस के पास एक कप्तानी का अच्छा विकल्प मौजूद है.

हार्दिक पांड्या छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में जैसा प्रदर्शन रहा, उसे देखकर ऐसा लगा रहा है कि अगले सीजन टीम में बदलाव होना तय है. अब एक बड़ी रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि यह सिर्फ रिपोर्ट है. इसे लेकर ना तो मुंबई इंडियंस और ना ही हार्दिक पांड्या की ओर से कुछ कहा गया है, लेकिन पिछले सीजन से ही यह बात बार-बार चर्चा में आई कि मुंबई इंडियंस की टीम 2 गुट में बट गई है और खिलाड़ियों के बीच सबकुछ समान्य नहीं है, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है. ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम का साथ छोड़ते हैं तो इस बात की पुष्टि भी हो जाएगी.

हार्दिक पांड्या टीम का साथ छोड़ते हैं तो मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा यह सवाल फैंस के मन में आ रहा होगा. फैंस यह भी सोच रहे होंगे कि सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह कप्तान हो सकते हैं, क्योंकि नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में दोनों मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस भविष्य को लेकर सोचेगी तो टीम के पास एक और कप्तानी का विकल्प मौजूद है. 

मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा को बना सकती है कप्तान

मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा को अपना कप्तान बना सकती है, क्योंकि तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी और तब से टीम के अहम हिस्सा बने हुए हैं. आईपीएल 2026 में टीम के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे, लेकिन तिलक वर्मा ने अकेले 2 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई. गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने शतक लगाकर एमआई की टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर टीम को जिताया था. 

इस वजह से सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का कट सकता है पत्ता

तिलक वर्मा एक शानदार बल्लेबाज हैं और किसी भी नंबर पर आकर रन बनाते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा को कप्तान बना सकती है. सुर्यकुमार यादव का बल्ला अब पहले ही तरह नहीं चल रहा है. वहीं जसप्रीत बुमराह को वर्कलोट की वजह से रेस्ट मिलता रहता है. ऐसे में मुंबई इंडियंस एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहेगी, जो अच्छा प्रदर्शन के साथ-साथ नियमित रूप से टीम के लिए उपलब्ध रहे. 

यह भी पढ़ें:  BCCI ने लगाया बैन, IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी खिलाड़ी की मुसीबत, अब इन चश्मों का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

हार्दिक पांड्या छोड़ने वाले हैं Mumbai Indians का साथ? सूर्या और बुमराह नहीं, इस प्लेयर को मिल सकती है MI की कप्तानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button