Sport : 'वो मैच्योर प्लेयर है, उसे इंडिया का कप्तान…' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया किसे बनना चाहिए नेक्स्ट कैप्टन #INA

IPL 2026: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 खेला जा रहा है. अब तक टूर्नामेंट के 64 मुकाबले खेला जा चुके हैं. आईपीएल 2026 प्लेऑफ में तीन टीमें प्रवेश कर चुकी है, जिसमें आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल है. वहीं एक बाकी बचे हुए 1 स्थान के लिए पंजाब किंग्स की टीम भी भिड़ रही है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन और पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने पीटीआई के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.
रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी बात बोली है. पोटिंग ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Push! Persist! Fight! 🤌🌟 pic.twitter.com/Ahvvk3RucQ
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 18, 2026
रिकी पोटिंग ने श्रेयस अय्यर को लेकर दिया बड़ा बयान
रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि कई दावेदार हैं, लेकिन जहां तक मेरा सवाल है, वह (श्रेयस अय्यर) मुख्य दावेदारों में से एक हैं. मुझे लगता है कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में देखा कि वह कितने अच्छे टी20 प्लेयर हैं और अभी मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह वह कहां हैं. मुझे लगता है कि वह शायद अपने पूरे करियर में जितने मैच्योर प्लेयर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा मैच्योर प्लेयर हैं. वह अब अपने गेम में पूरी तरह से टॉप पर हैं. वह शायद उस बात का एक अच्छा उदाहरण हैं जिसके बारे में मैं पहले बात कर रहा था. क्रिकेट के 14 मैचों में लगातार अच्छा परफॉर्म करना वाकई मुश्किल है. ऐसे समय आते हैं जब एक व्यक्ति और एक टीम के तौर पर आपके उतार-चढ़ाव आते हैं’.
पोंटिंग ने आगे कहा कि, ‘मुझे पूरा यकीन है कि वह इस आखिरी गेम में वापसी करेगा. अगर वह डटा रहता है और बड़ा स्कोर बनाता है, तो हमारे पास गेम जीतने का अच्छा मौका है. मैं पिछले कुछ सालों से काफी खुलकर कहता रहा हूं कि जब भी इंडिया कोई टीम चुनता है और वो उसमें नहीं होता, तो मैं हमेशा बहुत हैरान होता हूं. इस आईपीएल के बाद मुझे यकीन है कि वह एक ऐसा नाम है जिसके बारे में सिलेक्टर बात करेंगे, न सिर्फ टीम में वापस आने के लिए, बल्कि उसके नाम के आगे कैप्टेंसी के लिए भी’.
पोटिंग ने अंत में कहा कि, ‘इंडियन क्रिकेट की बात यह है कि आप सिर्फ टीमों में वापस नहीं आ जाते. आपको बोर्ड पर बहुत सारे रन बनाने होते हैं और इसे एक खास तरीके से करना होता है. उसका अब तक का सीजन बहुत शानदार रहा है और उसकी कैप्टेंसी बहुत अच्छी रही है. मुझे बस लगता है कि वह अपनी जिंदगी और करियर के उस छोटे से अच्छे मोड़ पर है, जहां अगर कैप्टेंसी उसे मिलती है, तो मुझे लगता है कि वह इसका पूरा फायदा उठाएगा’.
VIDEO | Former Australia World Cup-winning captain and Punjab Kings head coach Ricky Ponting, if he sees PBKS captain Shreyas Iyer, is in the reckoning for the Indian T20 team as a serious contender . become India’s next T20 captain and potentially replace Suryakumar Yadav in… pic.twitter.com/52zofhNQRl
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2026
श्रेयस अय्यर का शानदार करियरन
आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर ने 13 मैचों की 12 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ 397 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से इस दौरान 28 चौके और 25 छक्के भी निकले हैं. अय्यर ने इस साल 13 मैचों में 6 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैचों में उन्हें हार मिली है. टीम के इस समय कुल 13 प्वाइंट्स हैं.
ये भी पढ़ें : KKR अभी भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को कैसे करेगी बाहर
'वो मैच्योर प्लेयर है, उसे इंडिया का कप्तान…' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया किसे बनना चाहिए नेक्स्ट कैप्टन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









