Sport : पाकिस्तान सुपर लीग में रोने लगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्नस लाबुशेन…, PSL के लिए कही ऐसी बात, हो गई वायरल #INA

पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट लीग पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. 1 मई को एलिमिनेटर-2 के मुकाबले में अपना डेब्यू सीजन खेल रही हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. हैदराबाद किंग्समेन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लबाज मार्नस लाबुशेन को अपना कप्तान बनाया था और पहले ही सीजन में फ्रेंचाइजी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया, जिसके बाद मार्नस लाबुशेन काफी इमोशनल हो गए और PSL के लिए ऐसी बात कही जो वायरल हो रहा है.
PSL के फाइनल में होगी पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन की भिड़ंत
पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पहुंचने वाली हैदराबाद किंग्समेन दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने फाइनल में पहुंची थी. अब रविवार, 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन की फाइनल में भिड़ंत होगी. बता दें कि हैदराबाद किंग्समेन का यह पाकिस्तान सुपर लीग में डेब्यू सीजन था.
पाकिस्तान सुपर लीग के डेब्यू सीजन की शुरुआत में 4 मैच हारी थी हैदराबाद किंग्समेन
हालांकि मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्समेन की डेब्यू सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. फ्रेंचाइजी टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद इस टीम ने दमदार वापसी की और अब फाइनल में जगह पक्की कर ली. कहा जाए तो हैदराबाद किंग्समेन ने आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस वाला कारनामा किया है.
दरअसल मुंबई इंडियंस साल 2015 में रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 4 बार के बाद फाइनल में जगह बनाया और चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब जीता. हालांकि अब देखने वाली बात है कि हैदराबाद किंग्समेन की टीम फाइनल में बाबर आजम को हराकर इतिहास रचने में कामयाब होती है या नहीं.
PSL के फाइनल में पहुंचने पर इमोशनल हुए मार्नस लाबुसेन
हैदराबाद किंग्समेन के फाइनल में पहुंचते ही टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन काफी इमोशनल हो गए. उनके आंखों में आंसू थे. लाबुशेन ने पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग की काफी तारीफ की. लाबुशेन ने कहा, “PSL मेरे लिए हमेशा खास रहेगा.”
What a powerful moment ❤️
Marnus Labuschagne, a champion of Test cricket and World Cups, getting visibly emotional in his post-match interview says it all.
PSL isn’t just a league , it’s a passion-filled stage where players pour their heart and soul, backed by fans who live and… pic.twitter.com/7JxTYtLBPQ— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) May 1, 2026
ऐसा रहा PSL के एलिमिनेटर-2 के मैच का हाल
PSL का एलिमिनेटर-2 का मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को सिर्फ 2 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद किंग्समेन ने उस्मान खान की 30 गेंदों पर 61 रनों की पारी के दम पर 5 विकेट पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. मार्क चैपमैन, हैदर अली और क्रिस ग्रीन ने तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर लटकी तलवार, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अब करना होगा ये काम, वरना हो जाएगी बाहर
पाकिस्तान सुपर लीग में रोने लगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्नस लाबुशेन…, PSL के लिए कही ऐसी बात, हो गई वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









