Sport : 'वो मॉन्स्टर है…' इरफान पठान ने RCB के धांसू बल्लेबाज पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल #INA

IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है. टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. RCB को 4 मुकाबलों में 3 में जीत मिली है, जबकि उसे 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही आरसीबी 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी दिलाई थी. अब वो एक बार फिर बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में अपनी ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए आए हैं.

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते रविवार अपना आईपीएल के इस सीजन का चौथा मुकाबला खेला. इस मैच में आरसीबी ने एमआई को 18 रनों से हरा दिया. बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने तूफानी अंदाज में अर्शधतकीय पारी खेली. 

रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारी

रजत पाटीदार ने 20 बॉल में 4 चौके और 5 चौकों के साथ 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.00 का रहा था. उन्होंने मात्र 17 बॉल में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही वो आरसीबी के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए. 

IPL में आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक

14 गेंदें – रोमारियो शेफर्ड बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
17 गेंदें  – क्रिस गेल बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
17 गेंदें – रजत पाटीदार बनाम MI, वानखेड़े, 2026
18 गेंदें – फाफ डु प्लेसिस बनाम GT, बेंगलुरु, 2024
19 गेंदें – रॉबिन उथप्पा बनाम KXIP, बेंगलुरु, 2010 

रजत पाटीदार की इस विस्फोटक पारी की तारीफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी की है. उन्होंने मैच के दौरान कमेंट्री में रजत की ताफी की और उन्हें मॉन्स्टर बल्लेबाज का खिताब दे दिया है. इरफान ने रजत को लेकर क्या कहा, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

इरफान पठान ने रजत पाटीदार पर दिया बड़ा बयान

इरफान पठान ने कहा कि, ‘अगर कोई बैटर खुद को गैंगस्टर समझता है, तो रजत पाटीदार मॉन्स्टर है. वह क्रीज पर आता है, पहली बॉल से ही स्मैश करता है और स्पिनर्स को लगभग खत्म कर देता है. वह इस समय RCB के लिए सच में अविश्वसनीय है. उसने अपनी इनिंग्स में ही वह गेम लगभग खत्म कर दिया था. मुंबई इंडियंस के बॉलर्स उसकी हिटिंग एबिलिटी के सामने कुछ नहीं थे. वह  बॉलर्स के लिए बिल्कुल मॉन्स्टर है’.

रजत पाटीदार का आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदरशन

आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदरा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 195 रन बनाए हैं. वो ऑरेंज कैप हासिल करने से सिर्फ 6 रन दूर है. इस समय ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी (200) के नाम है. रजत पाटीदार ने पहले मैच में 31, दूसरे मैच में 48 नॉट आउट, तीसरे मैच में 63 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथे मैच में 53 रनों की पारी खेली है.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया खतरा! ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, विराट कोहली की हुई टॉप 5 में एंट्री

'वो मॉन्स्टर है…' इरफान पठान ने RCB के धांसू बल्लेबाज पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close