Sport : ये है IPL 2026 में 3 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाला एकलौता बल्लेबाज, सबसे ज्यादा शतक भी है इसके नाम #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सभी टीमों के लीग स्टेज का आखिरी मैच बचा हुआ है. वहीं प्लेऑफ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने क्वालीफाई कर लिया है. जबकि चौथे नंबर के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, KKR और CSK के बीच जंग चल रही है. इस सीजन भी बल्लेबाजों ने बल्ले से खूब धमाल मचाया है, लेकिन सिर्फ एक बल्लेबाज 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है और 2 बार शतक लगाने वाला भी एकलौता बल्लेबाज है. हम बात कर रहे हैं CSK के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की.
संजू सैमसन को DC के खिलाफ मिला था पहला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं. इस सीजन 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन को पहला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था. इस मैच में संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 115 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 15 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए थे. उनकी इस दमदार पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपना पहला मैच जीता था.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
संजू सैमसन ने इसके बाद 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकला था. उनके इस पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के भारी अंतर से हराया था.
DC के खिलाफ संजू सैमसन तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड किया नाम
संजू सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 7 चौका और 6 छक्का शामिल था. संजू सैमसन की इस पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था.
Sanju Samson is the only Player . win 3 Player of the match awards in IPL 2026 🫡
– The Backbone of CSK batting. pic.twitter.com/4OewZAlFaS
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 21, 2026
यह भी पढ़ें: KKR की जीत के बाद किस खिलाड़ी के लिए शाहरुख खान हुए इमोशनल, मैदान पर काफी देर तक लगाए रखा गले, वीडियो वायरल
ये है IPL 2026 में 3 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाला एकलौता बल्लेबाज, सबसे ज्यादा शतक भी है इसके नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









