Sport : इतिहास ने खुद को फिर दोहराया! जो 1993 में पाकिस्तान के साथ हुआ था, अब वही वेस्टइंडीज ने कर दिखाया #INA

WI vs PAK : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं, जहां पर इन दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 25 जुलाई से खेला गया, जिसका नतीजा पाकिस्तान की हार के साथ आया है. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए. पाकिस्तान पहली पारी में 282 रनों पर ऑलआउट हो गया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने 29 रनों की पढ़त हासिल की थी.
इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन बनाए. उन्होंने पाकिस्तान को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान चौथी पारी में 120 रनों पर ढेर हो गई और 90 रनों की बड़े अंतर से मैच हार गई. इस हार के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं. आज हम आपको वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बने कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
A superb bowling display by the West Indies has secured them victory over Pakistan in the first #WTC27 Test in Trinidad 💪
Full scorecard 👉 https://t.co/fG8uLssLku pic.twitter.com/Fwq3onxLsn
— ICC (@ICC) July 28, 2026
तेज गेंदबाजों ने किया बड़ा कारनामा
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमों में से कोई भी स्पिन गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाया है. पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक मैच में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए हों. इससे पहले 1993 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए टेस्ट मैच में सभी 10 विकेट दोनों टीमों के पेसर्स ने लिए थे. ये टेस्ट क्रिकेट में छठवीं बार हुआ है, जब सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं.
एक टेस्ट में पेसर्स द्वारा लिए गए सभी 40 विकेट
- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 1984
- पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी, 1993
- इंग्लैंड बनाम साउथ फ्रीका, लीड्स, 1998
- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2018
- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स, 2026
- वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, तरौबा, 2026
वेस्टइंडीज का पाकिस्तान के खिलाफ धमाल
इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, यह पहली बार है जब किसी टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सभी 20 विकेट वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने लिए हैं.
इसके साथ ही वेस्टइंडीज के सामने पाकिस्तान का इस मैच में पांचवां लोएस्ट टोटल भी आ गया है. 120 रन पाकिस्तान का विस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पांचवां सबसे कम स्कोर है.
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज का सबसे कम टोटल
- 77 रन, लाहौर, 1986
- 81 रन, ब्रिजटाउन, 2017
- 104 रन, लाहौर, 1959
- 106 रन, ब्रिजटाउन, 1958
- 120 रन, तरौबा, 2026
Pakistan is the worst performing ODI and T20I side since 2023 and now the worst performing Test side 😯
Pakistan lost . Bangladesh and now lost . West Indies and ranked No.9 on WTC points table 🤪
Lumber 1 team for a reason 😆pic.twitter.com/KIiKXC6HaJ
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) July 28, 2026
जुलाई 2023 में श्रीलंका में अपनी पिछली विदेशी जीत के बाद से पाकिस्तान लगातार आठ टेस्ट हार चुका है, जो विदेशी टेस्ट में उनकी सबसे लंबी हार का सिलसिला है.
यह वेस्टइंडीज की पिछले 11 टेस्ट में सिर्फ दूसरी जीत है. दूसरी जीत पिछली सीरीज में श्रीलंका के ख़िलाफ मिली थी. वो सात मैच हारे थे और दो टेस्ट ड्रॉ रहे थे.
211 रन पाकिस्तान का वेस्टइंडीज के ख़िलाफ चौथी पारी का दूसरा सबसे कम टारगेट है जिसे वह 2017 में ब्रिजटाउन में 188 रन के टारगेट का पीछा करने के बाद हासिल नहीं कर पाया था.
ये भी पढ़ें : बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया
इतिहास ने खुद को फिर दोहराया! जो 1993 में पाकिस्तान के साथ हुआ था, अब वही वेस्टइंडीज ने कर दिखाया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,