Sport : धोनी कैसे बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानिए किसने किया उनके लिए त्याग, तब जाकर निकली बल्ले से आग #INA

Sourav Ganguly on MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंंह धोनी के बार में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने टीवी एंकर गौरव गुप्ता के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धोनी के महान धोनी बनने की यात्रा कहां से और कैसे शुरू हुई इस बारे में बात की है. 

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. इसके साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भी भारत को चैंपियन बनाया था. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने काफी उच्चाई देखी है. अब सौरव गांगुली ने उनके लिए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धोनी के शुरुआत करियर के दिनों की बात की है. गांगुली ने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

सौरव गांगुली ने दिया एमएस धोनी पर बड़ा बयान

सौरव  गांगुली ने कहा कि, ‘हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए विजाग (विशाखापट्टनम) गए थे. टीम मीटिंग के बाद धोनी को नंबर 7 पर बैटिंग करने के लिए सेट किया गया था. उस रात मैं न्यूज देख रहा था और सोच रहा था कि उसे एक महान खिलाड़ी कैसे बनाया जाए क्योंकि उसमें बहुत पोटेंशियल था. अगली सुबह वार्म-अप और टॉस के बाद जो मैंने जीता, मैंने बैटिंग करने का फैसला किया. टॉस से वापस आते समय मैंने सोचा, चलो उसे ऊपर भेजते हैं और देखते हैं क्या होता है’.

धोनी शॉर्ट्स में बैठे थे. नंबर 7 पर बैटिंग करने की उम्मीद कर रहे थे. मैंने उनसे कहा कि एमएस तुम नंबर 3 पर बैटिंग करोगे. उन्होंने पूछा और तुम? मैंने कहा, मैं नंबर 4 पर बैटिंग करूंगा. तुम 3 पर जाओ. उन्होंने आखिर में 170 रन बनाए’.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट वनडे और टी20 फॉर्मेट में कुल 535 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 17266 रन बनाए हैं. उनके नाम 16 शतक भी दर्द हैं. इसके साथ ही धोनी भारत के सफलतम कप्तानों में से एक हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर 

फ़ॉर्मेट अवधि मैच पारियाँ नॉट आउट रन उच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
टेस्ट 2005–14 90 144 16 4876 224 38.1 8249 59.1 6 33 544 78
ODI 2004–19 350 297 84 10773 183* 50.6 12303 87.6 10 73 826 229
T20I 2006–19 98 85 42 1617 56 37.6 1282 126.1 0 2 116 52

बतौर विकेटकीपर धोनी का करियर

फॉर्मेट अवधि कैच रन आउट स्टंपिंग
टेस्ट 2005–14 256 3 38
वनडे 2004–19 321 22 123
टी20 2006–19 57 8 34

ये भी पढ़ें : ‘सच में वो इतने नासमझ हैं, ग्राउंड और पिच का इस्तेमाल..’ अश्विन ने रुतुराज गायकवाड़ की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा?

धोनी कैसे बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानिए किसने किया उनके लिए त्याग, तब जाकर निकली बल्ले से आग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close