Sport : कौन है 18 साल का बल्लेबाज साहिल पारख, जो IPL डेब्यू पर शून्य पर हुआ आउट #INA

Who is Sahil Parakh : आईपीएल में डेब्यू करने वाला 18 साल का बल्लेबाज साहिल पारख कौन है, जिसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया है. साहिल पारख को आईपीएल 2026 के 39वें मकुाबले में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया. इस बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं. तो आज हम आपको साहिल पारख के बारे में बताने वाले हैं.
कौन है साहिल पारख
साहिल पारख महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं. उनका जन्म 7 जून 2007 को हुआ था. वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो पारी की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं. साहिल ने महाराष्ट्र में खेली जाने वाली टी20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद चर्चाओं में आए थे. वो भारत की अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए साहिल ने 75 गेंदों में 109 रनों की शतकीय पारी खेली थी.
साहिल पारख एक टॉप ऑर्डर विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं. वो मैदान पर चौके और छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. वो बैटिंग के अलावा लेग ब्रेक बॉलिंग भी करते हैं. उनकी इसी काबिलियत के दम पर उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में खरीदा गया. दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के लिए साहिल पारख को नीलामी में 30 लाख रुपये की रकम देकर खरीदा था.
Our young Tiger makes his IPL Debut tonight at home 🔥💪 pic.twitter.com/E9RnHrsC6K
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 27, 2026
डेब्यू पर फ्लॉप हुए साहिल पारख
दिल्ली कैपिटल्स ने साहिल पारख को इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू का मौका दिया और आरसीबी के खिलाफ पथुम निसांका को बाहर कर साहिल को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया. लेकिन वो अपने आईपीएल डेब्यू पर बुरी तरह फ्लॉप रहे और मैच की दूसरी ही बॉल पर पवेलियन लौट गए. उन्हें भुवनेश्व कुमार ने शानदार बॉल पर बोल्ड किया और डेब्यू पर शून्य पर ही चलता कर दिया.
𝙎𝙬𝙞𝙣𝙜 it like Bhuvi 🤌
Vintage Bhuvneshwar Kumar at his very best ❤️
Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/esscp0jTec
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग -11
साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
ये भी पढ़ें : ‘सच में वो इतने नासमझ हैं, ग्राउंड और पिच का इस्तेमाल..’ अश्विन ने रुतुराज गायकवाड़ की लगाई क्लास, जानिए क्या कहा?
कौन है 18 साल का बल्लेबाज साहिल पारख, जो IPL डेब्यू पर शून्य पर हुआ आउट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









