Sport : CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी और रैना के क्लब में मारी एंट्री, शर्मनाक रिकॉर्ड किया नाम, गुजरात को मिला 159 का लक्ष्य #INA

CSK vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारने के बाद सीएसके के ने टीजी के सामने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर यहां तक पहुंचा. अब गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 159 रन बनाने होंगे. 

रुतुराज गायकवाड़ ने खेली अर्धशतकीय पारी 

इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. संजू 11 और उसके बाद उर्विल पटेल 4 रन बनाकर आउट हो गए. गायकवाड़ ने धीमी खेला लेकिन सीएसके की पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने इस मैच में 49 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोका.

गायकवाड़ ने ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम 

रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में 60 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 70 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मैच में 3 छक्के लगाने के साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 100 छक्के लगा दिए हैं. वो एमएस धोनी, सुरेश रैना और शिवम दुबे के बाद ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी सीएसके के लिए बन गए हैं.

इस मैच से पहले गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 97 छक्के लगाए थे. इस मैच में जैसे ही उन्होंने 3 छक्के लगाए वो धोनी-रैना और दुबे के इस खास क्लब में शामिल हो गए. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंच पाई. 

IPL में CSK के लिए 100+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • 234 – एमएस धोनी
  • 180 – सुरेश रैना
  • 105 – शिवम दुबे
  • 100 – रुतुराज गायकवाड़ 

रुतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने पर्थिव पटेल, मैथ्यू हेडन, मुरली विजय की लिस्ट में एंट्री मारी ली है. गायकवाड़ संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा बॉल में सीएसके के लिए फिल्टी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL में CSK के लिए सबसे धीमा IPL 50

  • 53 – पार्थिव पटेल बनाम PBKS चेन्नई 2010
  • 51 – मैथ्यू हेडन बनाम MI गकेबरहा 2009
  • 50 – मुरली विजय बनाम PBKS मोहाली 2013
  • 49 – मुरली विजय बनाम RR जयपुर 2013
  • 49 – डेविन स्मिथ बनाम MI वानखेड़े 2014
  • 49 – रुतुराज गायकवाड़ बनाम GT चेन्नई 2026

इन खिलाड़ियों ने भी मैच में बिखेरा जलवा

रुतुराज गायकवाड़ के अलावा टीम के लिए शिवम दुबे ने 17 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 22 रन बनाए. वहीं जेमी ओवर्टन ने 6 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 18 रनों की पारी खेली. वहीं जीटी के लिए कगीसो रबाडा ने 3, अरशद खान ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें : CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड सबसे तेज बनाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी और रैना के क्लब में मारी एंट्री, शर्मनाक रिकॉर्ड किया नाम, गुजरात को मिला 159 का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close