Sport : 'उन्होंने इतने रन कैसे बना लिए…', अभिषेक और वैभव की बैटिंग से खुद दंग रह गए श्रेयस अय्यर, लेकिन अपने गेंदबाजों से दिखे निराश #INA

Shreyas Iyer Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 40 गेंद शेष रहते हुए ही टारगेट को हासिल कर लिया और 6 विकेट से एक बड़ी जीत अपने नाम की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. तो आइए जानते हैं कि इस बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा…

टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी-20

तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया. इसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल की 89 रनों की धाकड़ पारी की बदौलत बोर्ड पर 198 रन लगा दिए.

फिर, 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने कमाल की शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावर प्ले में ही 118 रन बना डाले. ये तूफान यहीं नहीं रुका, अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया और भारत को भारतीय टीम ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही टारगेट चेज कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

 श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “एकदम शानदार. इसे देखकर बहुत अच्छा लगा. जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा, तब भी गेंद सीम हो रही थी. संजू और मैंने आपस में बात की कि आखिर उन्होंने इतने रन कैसे बना लिए? आज उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह लाजवाब थी. लड़कों ने जिस तरह से इस मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, वह वाकई हैरान करने वाला था.”

“10 ओवर के बाद मुझे समझ आ गया कि अगर हम हाफ वॉली या हार्ड लेंथ पर गेंद डालेंगे, तो वह सीधे स्टैंड्स में जाएगी. इसलिए हमने वाइड यॉर्कर डालने का फैसला किया. हमारा प्लान उन्हें 200 रन के अंदर रोकने का था.”

भारत ने सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच भी भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत लिया. वेलिंगटन में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया और 40 गेंद शेष रहते हुए ही टारगेट अचीव कर लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने जारी सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का चौथा टी-20 आई मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. अब भारतीय टीम का लक्ष्य इस सीरीज में मेजबानों को क्लीन स्वीप करने का होगा, जबकि कीवी टीम अगले मैच में भी अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें: ‘मैंने इस इनिंग को मैनिफेस्ट किया था…’, अभिषेक शर्मा ने खोला आतिशी पारी का राज, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बयान

'उन्होंने इतने रन कैसे बना लिए…', अभिषेक और वैभव की बैटिंग से खुद दंग रह गए श्रेयस अय्यर, लेकिन अपने गेंदबाजों से दिखे निराश





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button