Sport : ऑकलैंड के ईडन पार्क में कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? आंकड़े देख बढ़ेगी फैंस की टेंशन #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए फैंस के उत्साह की सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जो एक्शन में लौटेंगे. वैसे तो ये मुकाबले लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे, लेकिन भारतीय फैंस को रोहित और विराट को खेलते देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी, क्योंकि भारतीय समयानुसार, ये मैच सुबह 7.30 बजे शुरू हो जाएंगे. पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का ईडन पार्क में रिकॉर्ड कैसा है.

ऑकलैंड में कैसा है विराट कोहली-रोहित शर्मा का रिकॉर्ड?

ऑकलैंड के ईडन पार्क में विराट कोहली ने 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में 19.67 के औसत और 63.44 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 38 रनों का रहा है. उन्होंने 6 चौके लगाए हैं.

ईडन पार्क में रोहित शर्मा ने 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 73.68 की स्ट्राइक रेट और 49 के औसत से 98 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर इस मैदान पर 43 रनों का रहा है. उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट-रोहित के आंकड़े?

रोहित शर्मा और विराट कोहली 4 नवंबर से एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर विराट कोहली ने अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 49.67 के औसत और 91.41 की स्ट्राइक रट से 596 रन बनाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं.

रोहित ने न्यूजीलैंड में अब तक 14 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 36.42 के औसत और 72.95 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं. ऐसे में ये तो तय है कि रोहित और विराट का बल्ला न्यूजीलैंड दौरे पर जमकर बोलने वाला है.

पिछली सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछली बार वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. जहां, रोहित ने 3 मैचों की 3 पारियों में 75 के औसत से 239 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा. तो वहीं, विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 84 के औसत से 168 रन बनाए, जिसमें उन्होंने भी एक शतक लगाया.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग

ऑकलैंड के ईडन पार्क में कैसा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड? आंकड़े देख बढ़ेगी फैंस की टेंशन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button