Sport : टीम इंडिया कब-कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अपना नेक्स्ट टी20 मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम #INA

Team India Next T20 Match : भारतीय क्रिकेट टीम अपना नेक्स्ट टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेलेगी. ये सवाल सभी क्रिकेट फैंस के मन में है. क्योंकि अभी इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलकर फ्री हुई है. उससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेली थीं. अब टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में न्यूजीलैंड में पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. लेकिन टीम इंडिया अपना अगला टी20 मैच कब खेलेगी. किस टीम के खिलाफ कहां पर उसे अपना अलगा टी20 मैच खेलना है, आइए इसके बारे में जानते हैं.  

भारत ने अपनी पिछली तीन टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेली हैं. टीम इंडिया ने सबसे पहले सिंतबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज को भारत ने 3-0 से जीता था. इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली. ये सीरीज भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2-2 से टाई रही थी. इस सीरीज के दो मैच टीम इंडिया ने जीते थे. वहीं दो मैच वेस्टइंडीज ने जीते थे. इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला बेनतीजा रहा था. इसके बाद सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी. वहीं न्यूजीलैंड से पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली.

टीम इंडिया कब खेलेगी अपना नेक्स्ट टी20 मैच

टीम इंडिया अपना नेक्स्ट टी20 इंटरनेशनल मैच अब सीधे अगले महीने खेलेगी. भारत की टी20 क्रिकेट टीम को नवंबर में कोई भी मुकाबला खेलने को नहीं मिलने वाला है. टीम इंडिया अब इस महीने में वनडे और टेस्ट मैच खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया 22 दिसंबर को अपना नेक्स्ट टी20 मैच खेलेगी. इंडियन क्रिकेट टीम टीम मंगलवार के दिन अपना अगला टी20 मैच खेलेगी. 

कहां खेलेगी टीम इंडिया अपना नेक्स्ट टी20 मैच

इंडियन क्रिकेट टीम अपना नेक्स्ट टी20 मैच गुजरात में खेलेगी. टीम इंडिया को गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अपना नेक्स्ट मैच खेलना होगा. इस स्टेडियम को निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में टीम इंडिया गुजरात के उस स्टेडियम पर मैच खेलने वाली है, जहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं और खूब धूम मचाते हैं.

किसके खिलाफ भारत खेलेगा अपना नेक्स्ट टी20 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम अपना नेक्स्ट टी20 मैच श्रीलंका मेंस क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर (मंगलवार) को खेलेगी. भारत में इंडिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है.

कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया का नेक्स्ट टी20 मैच

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले शाम के समय खेले जाएंगे. इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच शाम 7 बजे होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले इसी समय पर खेलने जाने वाला हैं. 

किन तारीखों को खेले जाएंगे सभी मुकाबले

22 दिसंबर को पहला टी20 मैच भारत और श्रीलंका के बीच निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम,सौराष्ट्र में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच 27 दिसंबर को शाम 7:00 बजे से महाराष्ट्र के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, सिर्फ 12 रन बनाकर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

टीम इंडिया कब-कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अपना नेक्स्ट टी20 मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button