Sport : 'मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग कर…,' कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिया बहाया, WTC पर कही ये बात #INA

IND vs SL: भारतीय टीम ने श्रीलंका में भले ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है, लेकिन कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होना टीम इंडिया को एक जख्म भी दे गया. इससे भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया को उम्मीद थी कि वह कोलंबो टेस्ट मैच जीतकर 12 अंक हासिल कर लेगी, लेकिन फोलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर मैच ड्रॉ कराया और भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बयान दिया और कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस मैच में हम कुछ अलग कर सकते थे.

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर क्या बोले शुभमन गिल?

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या वह इस मैच में रिजल्ट के लिए कुछ अलग कर सकते थे, तो इस सवाल पर गिल ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो कुछ भी नहीं. मेरा मतलब है कि हमने लगातार तीन दिनों तक लगभग 250 ओवर फील्डिंग की और हमसे जो बन सकता था, हमने वह सब कुछ किया. उन्होंने शानदार खेल दिखाया. मुझे लगता है कि उनके बल्लेबाजों ने वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. उनके पास बेहतरीन कौशल था और किस्मत ने भी उनका थोड़ा साथ दिया. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम कुछ भी अलग कर सकते थे.”

मानव सुथार को लेकर शुभमन गिल ने कही बड़ी बात

शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. इस पर गिल ने कहा, “सब कुछ, वह कितने कंसिस्टेंट हैं और गेंद को कितनी अच्छी तरह रिलीज करते हैं. गेंद उनकी कलाई और उंगलियों से कितनी खूबसूरती से निकलती है. उन्हें गेंदबाजी करते देखना बेहद सुखद है और मुझे लगता है कि वह आने वाले सालों में हमारे लिए बहुत-बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने जा रहे हैं.” 

WTC के सवाल पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सवाल पर कहा, “हां, हम नवंबर में न्यूजीलैंड जा रहे हैं, इसलिए वह हमारे लिए एक अच्छी सीरीज है और फिर उसके बाद हमारी एक अच्छी घरेलू सीरीज भी आने वाली है. इसलिए उम्मीद है कि अगर हमारी न्यूजीलैंड श्रृंखला अच्छी रहती है, तो जब तक हमारे पास मौका है, हम हमेशा विश्वास बनाए रखेंगे और उम्मीद है कि हम WTC फाइनल में जगह बना लेंगे.” 

श्रीलंका के फोलोऑन देने के फैसले पर भी बोले शुभमन गिल

भारत ने कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को फोलोऑन खेलने के लिए दिया था, लेकिन श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और भारत को जल्दी विकेट नहीं दिए. फोलोऑन देने के इस फैसले पर  शुभमन गिल ने कहा, “आप सोच सकते हैं कि, ठीक है, क्या फॉलो-ऑन देना सही फैसला था, लेकिन मौसम और बाकी सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते थे कि पांचवें दिन पूरे दिन का खेल हो पाएगा या नहीं. लेकिन आप इन चीजों के बारे में बाद में ही बात कर सकते हैं. जब आप मैदान पर होते हैं, तो आप अपनी तरफ से सबसे अच्छा फैसला लेने की कोशिश करते हैं, और फिर कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं, लेकिन यह पूरी तरह से ठीक है.”

यह भी पढ़ें:  कोलंबो टेस्ट में भारत के लिए ‘काल’ बने सोनल दिनुषा, रचा नया इतिहास, 78 साल बाद टेस्ट क्रिकेट हुआ ये कारनामा

'मुझे नहीं लगता कि कुछ अलग कर…,' कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिया बहाया, WTC पर कही ये बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button