UP News: ग्रेटर नोएडा में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, गार्डों से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; डिलीवरी बॉय को रोका था – INA

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में एक महिला के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों से बहस और गाली-गलौज करती नजर आ रही है. आरोप है कि महिला ने एक गार्ड को थप्पड़ मारने और कुर्सी पर बैठे दूसरे गार्ड को लात मारने की कोशिश भी की. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.
डिलीवरी बॉय को गेट पर रोकने से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि महिला ने रात में ऑनलाइन सैनिटरी पैड और खाने का सामान ऑर्डर किया था. सामान लेकर डिलीवरी बॉय सोसाइटी पहुंचा तो सुरक्षा गार्ड ने वेरिफिकेशन के लिए उसे गेट पर रोक लिया. इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और गार्डों से बहस करने लगी. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन खाना लेकर आए डिलीवरी बॉय को सोसाइटी के गार्ड ने रोका था. इसी बात से नाराज होकर महिला ने हंगामा किया. पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढे़ं- बरेली BJP मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़! 20 हजार की भीड़ बेकाबू, महिलाएं गिरीं-दबीं; चप्पल-चूड़ियां बिखरीं
गार्डों से गाली-गलौज का आरोप
विवाद बढ़ने के बाद महिला और गार्डों के बीच काफी देर तक बहस हुई. आरोप है कि महिला ने गार्डों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज की. वीडियो में भी महिला को गार्डों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है. कुछ लोगों ने महिला पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में वास्तव में क्या हुआ था.
मारपीट की कोशिश का भी आरोप
वायरल वीडियो में महिला के व्यवहार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. आरोप है कि उसने एक गार्ड को थप्पड़ मारने की कोशिश की, जबकि कुर्सी पर बैठे एक अन्य गार्ड को लात मारने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी महिला को देखते रहे. यह भी दावा किया जा रहा है कि घटना के समय महिला ने शराब का सेवन किया हुआ था. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला के व्यवहार और सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि घटना बिसरख थाना क्षेत्र की सेंचुरियन टेरेस होम्स सोसाइटी की है. ऑनलाइन खाना लेकर आए डिलीवरी बॉय को गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद महिला ने नाराज होकर हंगामा किया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
ग्रेटर नोएडा में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, गार्डों से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; डिलीवरी बॉय को रोका था
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,