Sport : वैभव सूर्यवंशी पर इधर IIM करेगा रिसर्च, उधर 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी अपनी ऐड फीस #INA

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देख पूरी दुनिया हैरान रह गई. इस युवा खिलाड़ी ने अपने खेल से वर्ल्ड क्रिकेट एक गहरा छाप छोड़ा. वैभव ने IPL 2026 में अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए और ध्वस्त किए. वैभव इस सीजन 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. इतना ही नहीं इस युवा खिलाड़ी ने एक सीजन के सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. इस युवा खिलाड़ी की सफलता की पीछे का राज हर कोई जानना चाहता है. अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), इंदौर वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करने वाला है. वहीं वैभव ने अपनी एड की फीस भी बढ़ा दी है. 

वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करेगा IIM

IIM इंदौर एक बेहद दिलचस्प विषय पर रिसर्च करने जा रहा है. IIM इस बात का रिसर्च करेगा कि खेल, कला, फिल्म और अन्य क्षेत्रों में कम उम्र वाले बच्चों को इतनी असाधारण सफलता कैसे मिलती है. बचपन में उनकी कामयाबी के पीछे कौन से कारण काम करते हैं. बच्चों की सफलता में माता-पिता के अलावा कोच या शिक्षक का कितना हाथ रहता था. भारतीय प्रबंधन संस्थान की रिसर्च में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. 

बच्चों की असाधारण सफलता के पीछे के कारण पर रिसर्च करेगा IIM इंदौर

इतना ही वहीं बच्चों की सफलता के पीछे सामाजिक माहौल का कितना योगदान रहता है. शोधकर्ता यह भी रिसर्च करेंगे कि बच्चों के निरंतर मेहनत, अनुशासन और अभ्यास का योगदान कितना महत्वपूर्ण है. कई युवा कलाकार या क्रिकेट लंबे समत कर स्टार बने रहते हैं. वे अपनी इस सफलता को सालों साल कैसे कायम रखते हैं और दवाब को कैसे निपटते हैं. IIM इस सभी विषय पर रिसर्च करेगा. 

वैभव सूर्यवंशी ने एड फीस बढ़ाई 

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 776 रन बनाए. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर वैभव ने ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. वो आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बने. इतनी सफलता के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विज्ञापनों (Endorsements) की फीस बढ़ा दी है. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी एड फीस को 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच कर दी है. 

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में की खूब कमाई

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद वैभव की कुल कमाई लगभग 3.10 करोड़ रुपये तक हो गई थी. वहीं मीडिसा रिपोर्ट्स की माने तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नेटवर्थ लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.

इंडिया-ए के लिए जल्द खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी

इस सीजन वैभव ने जिस अंगाज में बल्लेबाजी की और सभी को प्रभावित किया उसे देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के सीनियर टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है. हालांकि वैभव को इंडिया-ए में जगह मिली है. इसी महीने जून में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में जगह मिली है. अब देखने दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: क्रिकेट में कैसे आया था डकवर्थ लुइस नियम? जानें कैसे करता है काम

वैभव सूर्यवंशी पर इधर IIM करेगा रिसर्च, उधर 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी अपनी ऐड फीस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button