खबर शहर , Agra News: बैठक में टीम की रणनीति पर चर्चा – INA

आगरा। आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को एक रेस्तरां में आयोजित हुई। बैठक में आगामी क्रिकेट सत्र की तैयारियों, प्रतियोगिताओं और टीम की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि टीम आगामी टूर्नामेंट में अपना पहला लीग मुकाबला 4 अक्तूबर को इटावा के खिलाफ खेलेगी। मुकाबला कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम, कुबेरपुर के मैदान पर होगा। बैठक में महासचिव अजय कदम, सह सचिव धीरज शर्मा, गिरजेश तिवारी, विनय शर्मा, जुगल शर्मा, हरीश विष्ट, आशु यादव आदि मौजूद रहे।